LOADING...
बॉलीवुड ने फिर खेला 'चांद' पर दांव, क्या अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की जोड़ी लगाएगी बेड़ा पार?
बॉलीवुड का चांद पर नया दांव

बॉलीवुड ने फिर खेला 'चांद' पर दांव, क्या अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की जोड़ी लगाएगी बेड़ा पार?

May 22, 2026
11:24 am

क्या है खबर?

करण जौहर ने एक बार फिर हिंदी सिनेमा के सबसे पुराने और सुपरहिट फॉर्मूले यानी 'चांद' पर दांव खेल दिया है। उनकी फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज हो चुकी है, लेकिन सवाल ये है कि क्या 'चांदनी' और 'चांद सिफारिश' जैसे ऐतिहासिक गानों और फिल्मों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की नई जोड़ी दर्शकों के दिल छू पाएगी और ये काव्यात्मक दांव बॉक्स ऑफिस पर सफल होगा? आइए जानें इस सफर की पूरी कहानी।

अहसास

हिंदी सिनेमा में सिर्फ एक दृश्य नहीं, बल्कि अटूट अहसास है 'चांद'

आमिर खान की फिल्म 'फना' के गाने 'चांद सिफारिश' से लेकर '2 स्टेट्स' के 'चांदनिया' गाने तक चांद कभी भी फिल्मों में सिर्फ एक दृश्य नहीं रहा, बल्कि हमेशा से एक अहसास, दूरी, चाहत और अक्सर उन प्रेम कहानियों का खामोश गवाह रहा, जिन्हें सिर्फ शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता था। साल 1989 की फिल्म 'चांदनी' में चांद का इस्तेमाल सिर्फ एक उपमा की तरह नहीं हुआ, बल्कि उसकी चमक के इर्द-गिर्द रोमांस की नई दुनिया रची गई।

नाता

सदियां बदलीं, सिनेमा बदला, पर नहीं बदला 'चांद' से पुराना नाता

दिलचस्प बात है कि चांद की ये छवि बदलते दौर के साथ भी कभी फीकी नहीं पड़ी और हमेशा जिंदा रही। चाहे वो पुराने जमाने का रोमांस हो या आज के दौर की आधुनिक कहानियां, बॉलीवुड बार-बार घूम-फिरकर इसी 'चांद' के पास वापस आ जाता है मानों इसके बिना प्यार का अहसास अधूरा हो। कागज पर लिखने या पढ़ने में ये बात शायद दोहराव जैसी लग सकती है, लेकिन जब ये पर्दे पर उतरती है तो पुरानी नहीं लगती।

Advertisement

दांव

शहरी कहानियों के बीच पुराने रोमांस की वापसी

अब करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' इसी पुरानी और खूबसूरत विरासत को आगे बढ़ा रही है। इसका नाम सुनते ही एक जाना-पहचाना सा अहसास होता है, जिसमें मौजूदा दौर की एक नई प्रेम कहानी को दिखाया गया है। एक ऐसे समय में, जब आज की शहरी प्रेम कहानियां अक्सर पूरी तरह से कड़वी सच्चाई पर आधारित होती हैं, ऐसे में निर्माताओं ने 'चांद' जैसा काव्यात्मक नाम चुनकर जानबूझकर पुराने दौर के उस सच्चे रोमांस की याद दिलाई है।

Advertisement

चांद मेरा दिल

चांद की गवाही और अनन्या-लक्ष्य का प्यार

प्यार चाहे कितना भी आधुनिक क्यों न हो जाए, बॉलीवुड हमें हमेशा ये याद दिलाता है कि कुछ जज्बात ऐसे होते हैं, जो हमेशा अमर रहते हैं और आसमान में चमकते उसी एक चांद को निहारने से बेहतर इन जज्बातों को कोई और बयां नहीं कर सकता। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में यही खूबसूरत रोमांस देखने को मिल रहा है, जहां पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी नजर आ रही है।

Advertisement