LOADING...
चिराग पासवान ने बढ़ते अपराधों को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर बोला हमला, जानिए क्या कहा
चिराग पासवाल ने नीतीश कुमार सरकार पर बोला हमला

चिराग पासवान ने बढ़ते अपराधों को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

Jul 26, 2025
04:23 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सहयोगी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे शासन का समर्थन करते हुए दुख हो रहा है जहां अपराध बढ़ रहा है और उस पर अंकुश नहीं लग रहा है। चिराग ने कहा कि राज्य भर में अपराध बढ़ रहे हैं और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में विफल हो रहा है।

बयान

चिराग ने क्या दिया बयान?

चिराग ने कहा, "प्रशासन अपराधियों के आगे पूरी तरह नतमस्तक है। बिहार में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बिहार के लोग अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि आपराधिक गतिविधियां कम क्यों नहीं हो रही हैं।" उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि प्रशासन अपराधियाें को रोकने में नाकाम रहा है।पीड़ित परिवारों के दर्द को समझना जरूरी है। ऐसे में सरकार समय रहते जागना जरूरी है।"

चुनाव

चुनाव को लेकर क्या बोले चिराग?

बिहार चुनाव के नजदीक आने पर चिराग ने कहा कि वह खुद को लंबे समय तक केंद्रीय राजनीति में नहीं देखते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका प्रवेश हमेशा बिहार और उसके लोगों के लिए रहा है। उनका विजन 'बिहार पहले, बिहारी पहले' है और वे राज्य को विकसित राज्यों की बराबरी पर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार सांसद बनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि दिल्ली में रहकर उन्हें यह लक्ष्य हासिल नहीं होगा।