NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी

    उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी
    लेखन भारत शर्मा
    Feb 16, 2022, 01:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे- चरणजीत सिंह चन्नी
    पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।

    पंजाब में आगामी 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को लेकर बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में एक चुनावी रैली में कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के 'भैया' को पंजाब में नहीं घुसने देंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने हंसते हुए तालियां बजाई। अब इस बयान पर विपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

    प्रियंका गांधी ने कही बाहरी लोगों को पंजाबियत सिखाने की बात

    पंजाब के रूपनगर में 15 फरवरी को आयोजित चुनावी रैली में मुख्यमंत्री चन्नी के साथ प्रियंका गांधी भी पहुंची थीं। उस दौरान प्रियंका ने कहा, "पंजाब के लोगों, बहनों-भाइयों जो आपके सामने है, उसे ठीक से पहचानो। आपमें बहुत समझदारी है। पंजाब पंजाबियों का है। पंजाब को पंजाबी चलाएंगे। अपनी सरकार बनाओ। यहां कोई नई राजनीति नहीं मिलेगी।" उन्होंने कहा, "ये बाहर से जो आते हैं। आपके पंजाब में उन्हें सिखाइए पंजाबियत क्या है। पंजाब मेरी ससुराल है।"

    उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों नहीं आने देंगे- चन्नी

    प्रियंका गांधी के इस बयान पर मुख्यमंत्री चन्नी ने उनके हाथ से माइक लेकर कहा कि प्रियंका पंजाबियों की बहू है। उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के भैया यहां आकर राज नहीं कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के भैया को पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उनके इस गैर जिम्मेदाराना बयाना पर वहां 'जो बोले सो निहाल' के नारे लगने शुरू हो जाते हैं हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी भी इस पर हंसते हुए तालियां बजाने लगती हैं।

    केजरीवाल ने की मुख्यमंत्री चन्नी के बयान की निंदा

    मुख्यमंत्री चन्नी के इस बयान की आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में वह भी भैया हैं।" बता दें कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर लोगों से कई तरह के बड़े वादे किए हैं।

    भाजपा ने भी साधा है निशाना

    मुख्यमंत्री चन्नी के इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा ने कहा, "मुख्यमंत्री चन्नी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का अपमान किया है। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान किया है जहां कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।"

    पंजाब में मुख्यमंत्री पद का चेहरा है चन्नी

    बता दें कि मुख्यमंत्री चन्नी विधानसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी द्वारा आयोजित एक टेली-वोटिंग के बाद इसकी घोषणा की थी। इस वोटिंग में चन्नी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से अधिक वोट हासिल किए, जो लंबे समय से मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करने की मांग कर रहे थे। अब चन्नी का यह बयान उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में 20 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंजाब में कांग्रेस जहां अपना किला बचाने की कोशिश में है, वहीं आम आदमी पार्टी और अकाली दल पिछली हार को भूलकर सत्ता में आने के प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस से अलग होने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनाई है और वो भाजपा के साथ मिलकर सत्ता की दावेदारी पेश कर रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    पंजाब
    प्रियंका गांधी
    चरणजीत सिंह चन्नी

    ताज़ा खबरें

    गर्दन के कूबड़ के इलाज में मदद कर सकते हैं ये 5 योगासन, ऐसे करें अभ्यास  योग
    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल का नाम भी आया, ED ने किए कई बड़े दावे  शराब नीति
    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    प्रियंका गांधी

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा
    कर्नाटक: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, सत्ता में आने पर हर महीने दिए जाएंगे 2,000 रुपये कांग्रेस समाचार
    हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन? रेस में शामिल हैं ये नाम हिमाचल प्रदेश
    क्या कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेगा गांधी परिवार? सोनिया गांधी

    चरणजीत सिंह चन्नी

    पंजाब: भगवंत मान ने हंगामे के बीच पेश किया विश्वास प्रस्ताव, भाजपा पर बोला हमला दिल्ली
    संजय राउत के अलावा और कौन-कौन से नेता हैं ED के निशाने पर? राहुल गांधी
    अवैध रेत खनन मामला: ED ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से की पूछताछ पंजाब
    पंजाब: मुख्यमंत्री मान ने किया 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान, आज लेंगे शपथ आम आदमी पार्टी समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023