NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
    अगली खबर
    छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली शपथ

    छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद

    लेखन गजेंद्र
    Dec 13, 2023
    04:31 pm

    क्या है खबर?

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में विष्णुदेव साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनको राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    साय के साथ भाजपा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव और विधायक विजय शर्मा ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

    साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं, वहीं अरुण साव और विजय शर्मा दोनों पहली बार विधायक का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

    समारोह

    शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन पहुंचे?

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

    इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी।

    करीब 1,000 सुरक्षा कर्मियों को समारोह की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। इस दौरान यहां मोदी समर्थकों ने काफी नारे लगाए।

    ट्विटर पोस्ट

    विष्णुदेव साय ने ली शपथ

    #WATCH छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। pic.twitter.com/xyk7cKXPdo

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023

    शख्सियत

    कौन हैं विष्णुदेव साय?

    21 फरवरी, 1964 को विष्णुदेव का जन्म छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।

    उनके पिता का नाम राम प्रसाद साय और माता का नाम जशमनी देवी है, जो गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा जशपुर के लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की।

    उन्होंने साल 1991 में कौशल्या देवी से शादी की थी। विष्णुदेव और कौशल्या का एक बेटा और 2 बेटी हैं।

    चुनाव

    छत्तीसगढ़ ने चुनाव में हासिल किया था बहुमत

    भाजपा ने राज्य की 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस महज 35 सीटें जीत पाई है। एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में गई है।

    कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि पार्टी यहां जीत को लेकर आश्वस्त थी।

    छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर और 17 नवंबर को दूसरे चरण में बाकी 70 सीटों पर मतदान हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    छत्तीसगढ़
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल के 5,900 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन रोजगार समाचार
    15 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच हो सकते हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट मध्य प्रदेश
    छत्तीसगढ़: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, इस तारीख से पहले करें आवेदन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची कांग्रेस समाचार

    भाजपा समाचार

    छत्तीसगढ़ चुनावी नतीजे: भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस के कई दिग्गज हारे विधानसभा चुनाव
    राजस्थान चुनाव: सांसद हनुमान बेनीवाल खींवसर सीट से बेहद नजदीकी मुकाबले में जीते राजस्थान
    मध्य प्रदेश चुनाव: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से बड़े अंतर से जीते मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश चुनाव: नरसिंहपुर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल जीते मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025