NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
    अगली खबर
    पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

    पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 17, 2020
    08:34 am

    क्या है खबर?

    भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि वो 2022 में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

    भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि उनकी पार्टी ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।

    यह पहली बार है, जब भाजपा ने आधिकारिक तौर पर पंजाब में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है।

    बयान

    संगठन को मजबूत करने के लिए काम शुरू- चुघ

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, चुघ ने कहा कि राज्य के 23,000 मतदान केंद्रों पर संगठन के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए कहा गया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 नवंबर को पार्टी के 10 जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।

    इसके बाद नड्डा राज्य का तीन दिवसीय दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे।

    बयान

    चुघ बोले- लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे

    चुघ ने आगे कहा कि प्रदेश इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर भाजपा नेता प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करेंगे और पंजाब के लोगों को विकास कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

    NDA में फूट

    कृषि कानूनों के विरोध में SAD ने छोड़ा था भाजपा का हाथ

    चुघ का यह बयान शिरोमणि अकाली दल (SAD) द्वारा भाजपा का साथ छोड़ने के लगभग दो महीने बाद आया है।

    भाजपा के सबसे पुराने सहयोगियों में शामिल SAD ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अपना नाता तोड़ लिया था।

    कानूनों के विरोध में पहले SAD नेता और पूर्व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

    चुनाव

    अभी तक कितनी सीटों पर चुनाव लड़ती थी भाजपा?

    SAD के साथ सीट बंटवारे को लेकर हुए समझौते के तहत भाजपा पंजाब की 13 में से तीन संसदीय और 117 में 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी। बाकी पर SAD अपने उम्मीदवार उतारती थी।

    चुघ ने कहा कि भले ही उनकी पार्टी अभी तक कम सीटों पर चुनाव लड़ती आई है, लेकिन इसकी मौजूदगी पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर है।

    बता दें कि आखिरी बार भाजपा ने 1992 में पंजाब में अकेले चुनाव लड़ा था।

    दावा

    दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में- चुघ

    जब चुघ से SAD से अलग होने पर पड़ने वाले असर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कई नेता SAD छोड़ चुके हैं और भविष्य का संकेत है।

    उन्होंने कहा कि न सिर्फ SAD के ये नाराज नेता बल्कि कांग्रेस के भी कई वरिष्ठ नेता भाजपा के संपर्क में हैं।

    चुघ ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और कई लोग नई उम्मीदों के साथ इसका दामन थामना चाहेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    शिरोमणि अकाली दल (SAD)
    भाजपा समाचार
    हरसिमरत कौर बादल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब

    रेयान स्कूल मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आरोपी छात्र की जमानत याचिका हरियाणा
    कोरोना वायरस: भारत में नया ट्रेंड बन सकता है रोजाना 1,000 से अधिक लोगों की मौत भारत की खबरें
    पंजाब: AAP के ऑक्सीमीटर अभियान पर अमरिंदर की केजरीवाल को चेतावनी, कहा- राज्य से बाहर रहें दिल्ली
    पंजाब: कोरोना संक्रमण से बेखौफ हो पूल पार्टी कर रहे थे युवा, 50 से ज्यादा गिरफ्तार भारत की खबरें

    शिरोमणि अकाली दल (SAD)

    पंजाब विधानसभा में जलाई गई नवजोत सिंह सिद्धू की तस्वीर, अकाली दल ने मांगा इस्तीफा पाकिस्तान समाचार
    हरियाणा में भाजपा ने तोड़ा अपने ही सहयोगी शिरोमणि अकाली दल का विधायक, नाराज हुए बादल दिल्ली
    नागरिकता कानून: भाजपा नेता ने उठाए सवाल, पूछा- मुसलमान क्यों नहीं शामिल? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट दिल्ली

    भाजपा समाचार

    'लव जिहाद' के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी असम सरकार, कहा- धर्म छिपाकर शादियां कर रहे लोग असम
    हरियाणा: बरोदा से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे योगेश्वर दत्त, उपचुनाव में भाजपा ने बनाया उम्मीदवार हरियाणा
    बलिया: पुलिस की मौजूदगी में चली गोली से एक की मौत, भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप उत्तर प्रदेश
    पंजाब: नए कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा महामंत्री ने दिया इस्तीफा पंजाब

    हरसिमरत कौर बादल

    शीला दीक्षित की ताजपोशी कार्यक्रम में दिखे सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर, विवाद राहुल गांधी
    मोदी सरकार में ये छह महिलाएं बनी हैं मंत्री, जानिये इनकी खास बातें नरेंद्र मोदी
    नई मोदी सरकार के 51 मंत्री करोड़पति, 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    मोदी सरकार ने दोबारा बनाईं आठ कैबिनेट कमेटियां, हर कमेटी में अमित शाह भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025