LOADING...
पश्चिम बंगाल में 9 मई को भाजपा का मुख्यमंत्री लेगा शपथ, ब्रिगेड ग्राउंड होगा तैयार
पश्चिम बंगाल में 9 मई को भाजपा का मुख्यमंत्री लेगा शपथ

पश्चिम बंगाल में 9 मई को भाजपा का मुख्यमंत्री लेगा शपथ, ब्रिगेड ग्राउंड होगा तैयार

लेखन गजेंद्र
May 06, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने अभी तक अपना मुख्यमंंत्री का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, उसके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आ गई है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को बताया कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि समारोह मध्य कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।

हिंसा

हिंसा रोकने के लिए मुख्य सचिव से मिले भट्टाचार्य

इस बीच, भट्टाचार्य ने दोपहर में राज्य सचिवालय नबन्ना में मुख्य सचिव के साथ बैठक की और चुनाव के बाद शुरू हुई हिंसा पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को हिंसा रोकने के लिए उपाय करने को कहा है। साथ ही, शपथ ग्रहण प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की जानकारी मांगी है। बता दें, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कोलकाता, मुर्शिदाबाद समेत कई इलाकों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ और उपद्रव की खबरें आना शुरू हुई हैं, जिसमें 3 जान गई है।

बैठक

ममता ने विधायकों की बैठक बुलाई

शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी अपने सभी विधायकों के साथ बैठक कर रही हैं। ममता ने चुनाव हारने के बाद भी अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के संजय राउत ने एक्स पर लिखा कि ममता का इस्तीफा न देने का फैसला पूरी तरह से उचित है क्योंकि उद्धव ठाकरे के इस्तीफा के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनको बहाल नहीं किया था।

Advertisement