Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र- कश्मीर से किसानों तक, ये हैं बड़े वादे
  • राजनीति

    भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र- कश्मीर से किसानों तक, ये हैं बड़े वादे

    मुकुल तोमर
    लेखन
    मुकुल तोमर
    Mail
    अंतिम अपडेट Apr 08, 2019, 03:42 pm
    भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र- कश्मीर से किसानों तक, ये हैं बड़े वादे
  • केंद्र शासित भारतीय जनता पार्टी ने आज सोमवार को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया।

    पार्टी ने अपने घोषणापत्र को 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है और इसमें 75 ऐसे वादे किए हैं जिन्हें 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने तक पूरा किया जाएगा।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

  • इस खबर में
    धारा 370 खत्म करने का वादा राम मंदिर और यूनिफॉर्म सिविल कोड पर किए ये वादे तीन तलाक पर फिर से कानून लाने का वादा 'रुठे' किसानों के लिए क्या है खास? सभी परिवारों को पक्का मकान 'संकल्प पत्र' में शामिल अन्य वादे मोदी ने की जल शक्ति मंत्रालय बनाने की घोषणा शाह ने कहा, स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा 2014-19 का दौर
  • कश्मीर

    धारा 370 खत्म करने का वादा

  • भाजपा ने अपने 'संकल्प पत्र' में एक बार फिर से धारा 370 और धारा 35A को खत्म करने की बात कही है।

    पार्टी ने घोषणापत्र में लिखा है, "हम जन संघ के समय से चली आ रही धारा 370 को खत्म करने के अपने वादे को एक बार फिर से दोहराते हैं। हम संविधान की धारा 35A को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर की महिलाओं और अस्थाई निवासियों के साथ भेदभाव करती है।"

  • राम मंदिर

    राम मंदिर और यूनिफॉर्म सिविल कोड पर किए ये वादे

  • पार्टी ने कश्मीरी पंड़ितों को फिर से घाटी मेें बसाने का वादा भी दोहराया है।

    इसके अलावा पश्चिमी पाकिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) और छंब से आए शरणार्थियों को आर्थिक सहायता देने की बात भी भाजपा ने कही है।

    पार्टी, नागरिकता संसोधन बिल पास करने और अयोध्या में संवैधानिक दायरे में जल्द से जल्द राम मंदिर बनाने की कोशिश करेगी।

    पार्टी ने देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के अपने पुराने वादे को फिर दोहराया है।

  • जानकारी

    तीन तलाक पर फिर से कानून लाने का वादा

  • भाजपा ने तीन तलाक पर कानून बनाने का वादा भी अपने घोषणापत्र में किया है। बता दें कि सरकार ने मौजूदा कार्यकाल में भी इससे संबंधित बिल संसद में रखा था, लेकिन वह राज्यसभा में पारित नहीं हो पाया था और निरस्त हो गया।

  • कृषि क्षेत्र

    'रुठे' किसानों के लिए क्या है खास?

  • किसानों में सरकार के प्रति नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने अपने घोषणापत्र में उन्हें लुभाने के लिए कई वादे किए हैं।

    पार्टी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।

    इसी के साथ 1 लाख तक के कृषि कर्ज पर 5 साल तक ब्याज नहीं लगेगा।

    छोटे और मझोले किसानों को सालाना 6,000 रुपये देने की योजना जारी रहेगी।

    वहीं, 60 साल की उम्र के बाद सरकार उन्हें पेंशन भी देगी।

  • घोषणापत्र के वादे

    सभी परिवारों को पक्का मकान

  • भाजपा ने किसानों की तर्ज पर छोटे दुकानदारों को भी 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देने का ऐलान किया है।

    इसके अलावा वह एक राष्ट्रीय व्यापार आयोग का भी गठन करेगी।

    पार्टी ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत अधूरी पड़ी सभी योजनाओं को पूरा करने और भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण का भी वादा किया है।

    2022 तक सभी परिवारों को पक्का मकान और सभी ग्रामीण परिवारों को LPG गैस सिलेंडर देने का लक्ष्य भी रखा गया है।

  • जानकारी

    'संकल्प पत्र' में शामिल अन्य वादे

  • इसके अलावा 'संकल्प पत्र' में बड़े शिक्षा संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाने, 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, हर घर में शौचालय और स्वच्छ पेयजल की सुविधा, असंगठति क्षेत्र के मजदूरों को सभी जरूरी सुविधाएं देने और गंगा को साफ करने का वादा भी किया गया है।

  • प्रधानमंत्री का संबोधन

    मोदी ने की जल शक्ति मंत्रालय बनाने की घोषणा

  • इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों को पिछले 5 साल में उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद कहा।

    उन्होंने कहा, "हमारा घोषणापत्र 'एक अभियान, एक दिशा' के लक्ष्य के साथ जारी किया गया है और इसमें तीन प्रमुख बातों को उल्लेख है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अन्त्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है।"

    इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि वह अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे, जिसके तहत पानी के इस्तेमाल पर बात की जाएगी।

  • भाषण

    शाह ने कहा, स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा 2014-19 का दौर

  • इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2014-2019 के दौर को भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी के स्तर से ऊपर उठाया और देश एक महाशक्ति बनकर उभरा है।

    वहीं, घोषणापत्र बनाने वाली कमिटी के अध्यक्ष रहे राजनाथ ने कहा कि 'संकल्प पत्र' में अपने वादों के जरिए पार्टी 'नए भारत' की तरफ कदम उठा रही है।

  • नरेंद्र मोदी
  • भारतीय जनता पार्टी
  • सुषमा स्वराज
  • अरुण जेटली
  • अमित शाह
  •  
ताज़ा खबरें
  • डाटा कलेक्शन के मामले में कंज्यूमर्स को दिया धोखा, गूगल पर लगा जुर्माना
    डाटा कलेक्शन के मामले में कंज्यूमर्स को दिया धोखा, गूगल पर लगा जुर्माना
    टेक्नोलॉजी
  • अभिनेता सोनू सूद को हुआ कोरोना, बीमारी में भी दिया मदद का भरोसा
    अभिनेता सोनू सूद को हुआ कोरोना, बीमारी में भी दिया मदद का भरोसा
    मनोरंजन
  • DC बनाम PBKS: एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
    DC बनाम PBKS: एक-दूसरे के खिलाफ ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
    खेलकूद
  • 'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन
    'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन
    मनोरंजन
  • टेलीग्राम ने लॉन्च की दो नई वेब ऐप्स, मिले नए फीचर्स और UI
    टेलीग्राम ने लॉन्च की दो नई वेब ऐप्स, मिले नए फीचर्स और UI
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021