Page Loader
भाजपा ने शेयर किया राजदंड 'सेंगोल' के इतिहास का वीडियो, लीक होने की अटकलें
भाजपा ने राजदंड सेंगोल के इतिहास को बताने वाला वीडियो जारी किया (तस्वीर: ट्विटर/@alok_bhatt)

भाजपा ने शेयर किया राजदंड 'सेंगोल' के इतिहास का वीडियो, लीक होने की अटकलें

लेखन गजेंद्र
May 24, 2023
05:55 pm

क्या है खबर?

नए संसद भवन के उद्घाटन पर स्थापित किए जाने वाले राजदंड 'सेंगोल' के इतिहास के बारे में भाजपा ने एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। वीडियो भारत सरकार की ओर से बनाया गया है। 7ः17 मिनट के इस वीडियो में आजादी के समय सत्ता हस्तांतरण के लिए सेंगोल के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस वीडियो में नाट्य रूपांतरण के जरिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को सेंगोल स्वीकार करते दिखाया गया है।

इतिहास

वीडियो के लीक होने की चर्चा

भाजपा के ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह वीडियो गलती से लीक हो गया। इसे संसद भवन के उद्घाटन के दिन 28 मई को जारी होना था। कुछ ट्विटर यूजर ने भाजपा की एक महिला नेता का ट्विटर पोस्ट शेयर किया, जिसमें वीडियो के कुछ हिस्से खाली थे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो डाले जाने थे। वीडियो को बनाने के लिए किताबें और अखबारों से जानकारी जुटाई गई है।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा ने जारी किया सेंगोल के इतिहास का वीडियो