NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली में भाजपा की महिला विधायक बन सकती है मुख्यमंत्री, जानिए दौड़ में कौन-कौन
    अगली खबर
    दिल्ली में भाजपा की महिला विधायक बन सकती है मुख्यमंत्री, जानिए दौड़ में कौन-कौन
    दिल्ली में महिला विधायक को मुख्यमंत्री बना सकती है भाजपा

    दिल्ली में भाजपा की महिला विधायक बन सकती है मुख्यमंत्री, जानिए दौड़ में कौन-कौन

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 10, 2025
    05:37 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है।

    माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर माथापच्ची चल रही है।

    अब खबर है कि भाजपा आलाकमान दिल्ली की कमान किसी महिला विधायक को सौंप सकता है।

    ऐसे आइए जानते हैं मुख्यमंत्री की दौड़ में कौन-कौन महिला विधायक हैं।

    रिपोर्ट

    उपमुख्यमंत्री बनाने पर भी विचार कर रही है भाजपा

    इंडिया टुडे की सूत्रों के आधार पर प्रकाशित की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव नवनिर्वाचित विधायकों में से ही किया जाएगा। इसमें कोई महिला विधायक भी मुख्यमंत्री का चेहरा बन सकती है।

    इसी तरह, भाजपा ऐसे उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति पर भी विचार कर रही है जो कम प्रतिनिधित्व वाली पृष्ठभूमि से आता हो।

    इसके अलावा, नए मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलितों का मजबूत प्रतिनिधित्व देखे जाने की भी उम्मीद की जा रही है।

    #1

    रेखा गुप्ता ने दर्ज की बड़ी जीत

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजयी उम्मीदवारों में 4 महिला विधायकों ने महत्वपूर्ण अंतर से अपनी सीट सुरक्षित की।

    इनमें पहला नाम शालीमार बाग से चुनाव लड़ने वाली रेखा गुप्ता हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

    रेखा को चुनाव में कुल 68,200 वोट मिले थे। यह जीत क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ की ओर इशारा करती है। ऐसे में उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।

    #2

    शिखा रॉय के नाम पर भी विचार संभव

    भाजपा की चुनाव में जीत दर्ज करने वाली दूसरी महिला विधायक शिखा रॉय हैं। वह ग्रेटर कैलाश सीट पर AAP के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को 3,188 वोटों के अंतर से पटखनी देते हुए विधानसभा पहुंची हैं।

    उन्हें कुल 49,594 वोट मिले थे। भारद्वाज पर उनकी जीत इस बात का सबूत है कि वह राजनीति के दांव-पेंच अच्छी तरह समझती हैं।

    ऐसे में कहा जा सकता है कि भाजपा उनके नाम पर भी विचार कर सकती है।

    #3

    पूनम शर्मा ने वजीरपुर सीट पर दर्ज की जीत

    भाजपा की ओर से चुनाव जीतने वाली तीसरी महिला उम्मीदवार पूनम शर्मा हैं। उन्होंने वजीरपुर सीट से चुनाव लड़ा था और शानदार प्रदर्शन करते हुए AAP नेता राजेश गुप्ता को 11,425 वोटों के अंतर से धूल चटा दी।

    चुनाव में पूनम कुल 54,721 वोट हासिल करने में सफल रही हैं। 40 वर्षीय पूनम 12वीं पास हैं और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

    ऐसे में उनकी बेदाग छवि उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा सकती है।

    #4

    नीलम पहलवान को भी मिल सकता है मौका

    भाजपा की ओर से चुनाव जीतने वाली चौथी महिला नीलम पहलवान हैं।

    उन्होंने जाटलैंड की नजफगढ़ सीट से चुनाव लड़ा और AAP नेता तरुण कुमार को 29,009 वोटों के बड़े अंतर से हराकर विधानसभा तक का रास्ता तय कर लिया।

    नीलम को चुनाव में कुल 1,01,708 वोट मिले हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में उनकी छवि का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में भाजपा नए चेहरे के रूप में उन पर भी दांव खेल सकती है।

    चर्चा

    अब तक इन नेताओं के नाम की चल रही थी चर्चा

    भाजपा के चुनाव जीतने के बाद अब तक मुख्यमंत्री के लिए 5 नामों पर ही चर्चा चल रही थी। इनमें पहले नंबर पर प्रवेश वर्मा हैं, जिन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को धूल चटाई है।

    इसी तरह, ब्राह्मण चेहरे के रूप में सतीश उपाध्याय, पंजाबी चेहरे के रूप में आशीष सूद, वैश्य समाज के प्रतिनिधित्व को देखते हुए जितेंद्र महाजन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नाम पर भी चर्चा हुई है।

    जानकारी

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्या रहा परिणाम?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। AAP केवल 22 सीटें ही जीत पाई और लगातार तीसरी बार सरकार बनाने से चूक गई। इसे भाजपा की बड़ी जीत माना जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    भाजपा समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार
    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: पिछले चुनावों में कितने सटीक रहे थे एग्जिट पोल? दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: शुरुआती रुझानों भाजपा को बहुमत, AAP पिछड़ी दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल का विजय रथ रुका अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी दूसरी बार जीतीं, रमेश बिधूड़ी हारे आतिशी

    भाजपा समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: क्या मध्यमवर्गीय परिवारों के पास है सत्ता की चाबी? दिल्ली
    दिल्ली चुनाव: भाजपा ने संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, शाह ने केजरीवाल को घेरा अमित शाह
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बुजुर्गों के लिए 'घर से वोट' की व्यवस्था पर विवाद दिल्ली
    लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के दान में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कांग्रेस को कितना फायदा? कांग्रेस समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    चंडीगढ़ में बहुमत के बाद भी आम आदमी पार्टी हारी, भाजपा की हरप्रीत बबला बनीं मेयर चंडीगढ़
    दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP को बड़ा झटका, 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी  दिल्ली
    AAP के 8 विधायक भाजपा में शामिल हुए, एक दिन पहले दिया था इस्तीफा  दिल्ली
    चंडीगढ़: भाजपा कार्यालय के बाहर झड़प मामले में AAP के 4 नेताओं पर आरोप तय चंडीगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025