Page Loader
भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार
भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार

भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार

Jun 01, 2025
04:22 pm

क्या है खबर?

भाजपा ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को अपने चुनाव प्रचार अभियान में शामिल करने से जुड़ी सभी रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए स्थिति को स्पष्ट किया है। बता दें कि TOI ने दोनों अधिकारियों के 19 जून को केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में महिला-केंद्रित अभियान का चेहरा होने की खबर चलाई थी।

बयान

मालवीय ने क्या दिया बयान?

मालवीय ने एक्स पर TOI की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट को 'फर्जी खबर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा की किसी भी महिला अधिकारी को चुनाव प्रचार में चेहरा बनाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कर्नल कुरैशी को अपने समुदाय में एक सशक्त मुस्लिम महिला के रूप में उजागर करने के बारे में सीमित टिप्पणी की थी। उसमें कुछ लगत नहीं था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें भाजपा की पोस्ट

अभियान

अभियान का उद्देश्य है मुस्लिम महिलाओं को प्रेरित करना

बता दें कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से 9 जून को शिक्षित मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को लक्ष्य बनाकर देशव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सोफिया कुरैशी जैसे रोल मॉडल के माध्यम से मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को भी सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिद्दीकी ने कुरैशी को मुस्लिम समुदाय और देश दोनों के लिए गौरव का स्रोत बताया है।