Page Loader
भाजपा सांसद मनोज तिवारी की विपक्ष पर विवादित टिप्पणी, बेशर्म और नामर्द बताया
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर की विवादित टिप्पणी (तस्वीर: ट्विटर/@ManojTiwariMP)

भाजपा सांसद मनोज तिवारी की विपक्ष पर विवादित टिप्पणी, बेशर्म और नामर्द बताया

लेखन गजेंद्र
Jul 24, 2023
01:03 pm

क्या है खबर?

मणिपुर हिंसा के मामले में संसद में हंगामा कर रहे विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें बेशर्म और नामर्द बताया। उन्होंने कहा कि वह नामर्दों को चर्चा की चुनौती देते हैं। उन्होंने न्यूज24 से बातचीत में कहा, "हम मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन ये भाग रहे हैं। हम चाहते हैं मणिपुर के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, जहां भी बलात्कार हुए, वहां की चर्चा हो। राजस्थान के मंत्री कहते हैं कि मर्दों का प्रदेश है।"

विवादित बयान

तिवारी ने राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहने पर उठाए सवाल

तिवारी ने आगे कहा, "हम मणिपुर, राजस्थान और झारखंड में जो हो रहा है, उसके भी विरोध में हैं, लेकिन ये कह रहे हैं कि राजस्थान में मर्द हैं, इसलिए बलात्कार करेंगे। इन बेशर्मों को कौन समझाए।" उन्होंने कहा, "हम तो चर्चा चाहते हैं। चलें अंदर चर्चा करें। इन नामर्दों को मैं चुनौती देता हूं, आप आओ। कैसे कह सकते हैं राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। कहां हैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी। दोगला रवैया नहीं चलेगा।"