LOADING...
भाजपा सांसद मेनका गांधी का बड़ा आरोप, बोलीं- ISKCON सबसे बड़ा धोखेबाज, कसाईयों को गाय बेचीं
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने ISKCON को सबसे बड़ा धोखेबाज बताया

भाजपा सांसद मेनका गांधी का बड़ा आरोप, बोलीं- ISKCON सबसे बड़ा धोखेबाज, कसाईयों को गाय बेचीं

लेखन गजेंद्र
Sep 26, 2023
07:51 pm

क्या है खबर?

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शियसनस (ISKCON) पर बड़ा आरोप लगाते हुए उसे भारत का सबसे बड़ा धोखेबाज बताया है। राष्ट्रीय जनता दल (RLD) के राष्ट्रीय अभियान प्रभारी प्रशांत कनौजिया द्वारा एक्स पर साझा किए गए वीडियो में मेनका यह बात कहते नजर आ रही हैं। वीडियो में मेनका बता रही हैं कि ISKCON को सरकार द्वारा गौशाला चलाने के लिए जमीन और फायदा मिलता है, लेकिन वो धोखा दे रही है।

बयान

मेनका ने क्या-क्या आरोप लगाए?

भाजपा की सांसद मेनका ने कहा, "मैं हाल में अनंतपुर गौशाला गई थी। एक भी सूखी गाय नहीं थी वहां। पूरी की पूरी डेयरी थी। एक भी बछड़ा नहीं था। इसका मतलब सब बेचे गए। ISKCON अपनी गायों को कसाईयों को बेच रहे हैं। जितना ये करते हैं, उतना कोई नहीं करता।" उन्होंने कहा, "सड़क पर ये हरे राम-हरे कृष्ण कहते हैं और दूध-दूध कहते हैं, लेकिन जितना इन्होंने कसाईयों को बेचा है, शायद ही किसी ने बेचा हो।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या कह रही हैं मेनका गांधी