Page Loader
हरियाणा: अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ PGI में थे भर्ती
हरियाणा के अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

हरियाणा: अंबाला से भाजपा सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ PGI में थे भर्ती

लेखन गजेंद्र
May 18, 2023
10:41 am

क्या है खबर?

हरियाणा के अंबाला से भाजपा सांसद 72 वर्षीय रतन लाल कटारिया का गुरुवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया था। कटारिया भाजपा से 3 बार सांसद बने थे। उनके निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुख व्यक्त किया और उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कटारिया जुलाई, 2021 तक जल शक्ति मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे थे।

निधन

कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर बने थे सांसद

कटारिया सबसे पहले 1999 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में अंबाला से लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। वह 3 साल हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन पर खट्टर ने ट्वीट किया, 'पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।'

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री खट्टर ने किया ट्वीट