Page Loader
संसद में भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को 'राम' और राष्ट्रपति मुर्मू को 'शबरी' बताया 
भाजपा सांसद सीपी जोशी ने संसद में राष्ट्रपति को शबरी और प्रधानमंत्री को राम बताया (तस्वीर: ट्विटर/@NavtejTV)

संसद में भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को 'राम' और राष्ट्रपति मुर्मू को 'शबरी' बताया 

लेखन गजेंद्र
Feb 08, 2023
01:28 pm

क्या है खबर?

संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शबरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम बताया। भाजपा सांसद ने कहा कि त्रेतायुग में माता शबरी ने भगवान श्रीराम का स्वागत किया था, वैसे ही आज ऐसा लगा कि भगवान श्रीराम ने माता शबरी का संसद में स्वागत किया। सांसद ने अपने भाषण में मोदी ने नेतृत्व में देश के आगे बढ़ने की बात भी कही।

बयान

बयान पर सांसदों ने मेज थपथपायी 

सांसद सीपी जोशी के भाषण के वीडियो का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह कह रहे हैं, "त्रेतायुग में जिस तरह माता शबरी प्रभु श्रीराम का स्वागत करने के लिए खड़ी थीं, वैसे आज जब राष्ट्रपति महोदया संसद में प्रवेश कर रही थीं, तब उस समय ऐसा लग रहा था अभी प्रभु श्रीराम माता शबरी के अभिनंदन के लिए संसद के द्वार पर खड़े हैं।" उनके बयान का अन्य भाजपा सांसदों ने मेज थपथपा कर समर्थन किया।

ट्विटर पोस्ट

सांसद के भाषण का वीडियो वायरल