NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर छुड़ा ले गए छेड़छाड़ का आरोपी
    उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर छुड़ा ले गए छेड़छाड़ का आरोपी
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर छुड़ा ले गए छेड़छाड़ का आरोपी

    लेखन भारत शर्मा
    October 17, 2020 | 04:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक की गुंडागर्दी, थाने में घुसकर छुड़ा ले गए छेड़छाड़ का आरोपी

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती की गैंगरेप के बाद मौत होने के मामले में सरकार आलोचनाओं का शिकार हो रही है और राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसी बीच भाजपा सरकार के विधायक ही महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपियों के हिमायती बने हुए हैं। ताजा मामला आया है लखीमपुर खीरी जिले में, जहां एक भाजपा विधायक अपने पुत्र और कार्यकर्ताओं के साथ थाने में घुसकर छेडछाड़ के आरोपी को छुड़ा ले गए।

    भाजपा कार्यकर्ता पर लगा था महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप

    न्यूज 18 के अनुसार शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद रेखा वर्मा क्षेत्र में मौजूद थी। उनके स्वागत समारोह के कार्यक्रम में तमाम भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। उसी दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता पर महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने का आरोप लगा था। महिला पुलिसकर्मियों ने मोहम्मदी कोतवाली थाना पहुंचकर कोतवाल बृजेश त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया।

    विधायक ने अपने पुत्र और कार्यकर्ताओं के साथ थाना पहुंचकर किया हंगामा

    भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिए जाने की जानकारी जब विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह को लगी तो वह अपने पुत्र और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया और थाने में घुस गए। इसके बाद उन्होंने कोतवाल और अन्य पुलिसकर्मियों से तीखी बहस की और आखिरकार छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिए गए आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो

    विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और उनके पुत्र द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर बवाल मचाने और छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाकर ले जाने के मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में खासी चर्चा बनी हुई है।

    आरोपी के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई- पुलिस

    विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने में घुसकर जबरन आरोपी को छुड़ा ले जाने के मामले में पुसिल ने सख्त रूख दिखा रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उन्होंने मौके पर कोई हंगामा नहीं किया है। उनकी छवि खराब करने के लिए घटना का गलत तरीके से प्रचार किया जा रहा है। यह सही बात नहीं है।

    विधायक ने एक दिन पहले भी मचाया था उत्पात

    भाजपा विधायक लोकेंद्र बहादुर द्वारा पद का दुरुपयोग करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले गुरुवार को भी उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया था। इतना ही नहीं उन्होंने सरकारी धान केंद्र में मौजूद रजिस्टर को उठाकर पटक दिया था। इसके अलावा धान क्रय केंद्र के कर्मचारियों से जमकर गाली-गलौज की थी। उसके एक दिन बाद ही उन्होंने थाने में घुसकर आरोपी को छुड़ा लिया।

    बलिया में भी हत्या के आरोपी के पक्ष में आ गए थे भाजपा विधायक

    गुरुवार को बलिया में सरकारी कोटे की दुकानों के आवंटन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। उस दौरान बैरिया से भाजपा विधायक के करीबी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरे पक्ष के जयप्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में धीरेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र सिंह को गिफ्तार किया जा चुका है। इसको लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह ने उसका बचाव करते हुए खुद के बचाव में गोली चलाने की बात कही थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    उत्तर प्रदेश
    भाजपा विधायक

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: सियासी रंजिश में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी हिरासत में हत्या
    वायु प्रदूषण: पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने समिति गठित की दिल्ली
    हाथरस मामला: सुरक्षा के लिए दिल्ली शिफ्ट होना चाहता है पीड़ित परिवार, सरकार से लगाई गुहार योगी आदित्यनाथ
    बलिया: पुलिस की मौजूदगी में चली गोली से एक की मौत, भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप कांग्रेस समाचार

    भाजपा विधायक

    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर महिला से गैंगरेप का आरोप रेप
    भाजपा मंत्री बोले- भगवान राम भी नहीं दे सकते 100 प्रतिशत अपराध मुक्त समाज की गारंटी योगी आदित्यनाथ
    राजस्थान: महिला ने भाजपा विधायक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक ने कहा- कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है गोमूत्र उत्तर प्रदेश
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023