NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश: भाजपा मंत्री बोले- महंगाई और अर्थव्यवस्था की स्थिति के लिए नेहरू का भाषण जिम्मेदार
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: भाजपा मंत्री बोले- महंगाई और अर्थव्यवस्था की स्थिति के लिए नेहरू का भाषण जिम्मेदार
    भाजपा मंत्री ने महंगाई के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया

    मध्य प्रदेश: भाजपा मंत्री बोले- महंगाई और अर्थव्यवस्था की स्थिति के लिए नेहरू का भाषण जिम्मेदार

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 01, 2021
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के एक भाजपा मंत्री ने देश की महंगाई के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 को लाल किले की प्राचीर से दिए गए नेहरू के भाषण की गलतियों के कारण अर्थव्यवस्था की यह स्थिति है।

    उन्होंने कहा कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी ने अर्थव्यवस्था को अच्छी स्थिति में छोड़ा होता तो महंगाई नियंत्रण में होती।

    बयान

    सारंग ने क्या बोला?

    महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलते हुए सारंग ने कहा, "आजादी के बाद अर्थव्यवस्था को लचर बनाकर महंगाई बढ़ाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह नेहरू परिवार को ही जाता है। महंगाई एक-दो दिन में नहीं बढ़ती। अर्थव्यवस्था की नींव एक-दो दिन में नहीं रखी जाती है। 15 अगस्त, 1947 को लाल किले की प्राचीर से जवाहरलाल नेहरू ने जो भाषण दिया, उन्हीं गलतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था की ये हालत हुई है।"

    दावा

    मोदी सरकार ने मजबूत की अर्थव्यवस्था- सारंग

    भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए सारंग ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के राज में महंगाई कम हुई है और लोगों की आय बढ़ी है।

    कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 10 जनपथ जाकर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। 10 जनपथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित घर का पता है।

    आरोप

    सारंग बोले- नेहरू ने कृषि पर ध्यान नहीं दिया

    अपने बयान को विस्तार से समझाते हुए सारंग ने समाचार एजेंसी PTI ने कहा, " उस समय देश की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित थी, लेकिन जवाहर लाल नेहरू ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसकी उपेक्षा की। हमारी आबादी का 70 प्रतिशत हिस्सा कृषि पर निर्भर है, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। ग्रामीण अर्थव्यवस्था टिकाऊ और आत्मनिर्भर थी। उन्होंने इसमें अपनी पश्चिमी मानसिकता डाल दी और गांव की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया।"

    दावा

    सारंग बोले- कश्मीर विवाद जैसी समस्याओं से भी हुआ अर्थव्यवस्था को नुकसान

    सारंग ने आगे कहा, "मौजूदा परिस्थितियों के लिए नेहरू की गलत नीतियां ही जिम्मेदार हैं। औद्योगीकरण करना ठीक था, लेकिन इसे कृषि आधारित होना चाहिए था।"

    अन्य मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद, आंतरिक सुरक्षा और सीमा पार के मुद्दे जैसी समस्याएं नेहरू के समय की हैं और अभी भी बनी हुई हैं। सारंग ने कहा कि इन समस्याओं से भी अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है।

    पलटवार

    कांग्रेस ने पूछा- कोरोना महामारी के दौरान मौतों के लिए भी नेहरू जिम्मेदार?

    कांग्रेस ने मामले में सारंग और भाजपा पर निशाना साधा है।

    राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, "शिवराज सिंह चौहान के सर्कस के योग्य मंत्री विश्वास सारंग 1947 में दिए नेहरू के भाषण को देश में बढ़ती महंगाई के लिए कारण बता रहे हैं.. चिकित्सा शिक्षा मंत्री के रूप में क्या वह यह बता सकते हैं कि क्या नेहरू ही कोरोना महामारी के दौरान बेड, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी के कारण हजारों मौतों के लिए जिम्मेदार थे?"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    मध्य प्रदेश

    विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' सिनेमाघरों की बजाय अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज मुंबई
    मध्य प्रदेश: इच्छा के खिलाफ प्रेम संबंध रखने पर परिजनों ने की नाबालिग बेटी की हत्या हत्या
    मध्य प्रदेश में हैवानियत: दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी के साथ बांधकर गांव में निकाला जुलूस रेप
    इंदौर: सही तरह से मास्क नहीं पहनने पर पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक को बेहरमी से पीटा इंदौर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025