NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा नेता वरुण गांधी के बिगड़े बोल, गठबंधन के उम्मीदवारों को बताया पाकिस्तानी
    भाजपा नेता वरुण गांधी के बिगड़े बोल, गठबंधन के उम्मीदवारों को बताया पाकिस्तानी
    राजनीति

    भाजपा नेता वरुण गांधी के बिगड़े बोल, गठबंधन के उम्मीदवारों को बताया पाकिस्तानी

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 06, 2019 | 10:48 am 1 मिनट में पढ़ें
    भाजपा नेता वरुण गांधी के बिगड़े बोल, गठबंधन के उम्मीदवारों को बताया पाकिस्तानी

    चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बिगड़े बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इस कड़ी में नया नाम भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी का जुड़ा है। वरुण ने अपनी मां मेनका गांधी के लिए वोट मांगते हुए सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों को पाकिस्तानी बता दिया। अपने भाषण में उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कुछ साल पहले गोबर के कंडे उठाते थे, वो आज महंगी-महंगी कारों में घूम रहे हैं।

    ये है वरुण गांधी का पूरा बयान

    वरुण सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। इस दौरान एक सभा में उन्होंने कहा, "क्या आप भारत मां के नाम पर वोट करने को तैयार हैं? क्या आप हिंदुस्तान के साथ हैं या पाकिस्तान के? अगर आपने गठबंधन को जीता दिया तो ये तो पाकिस्तान के आदमी हैं। क्या मैं गलत कह रहा हूं।" बता दें, सुल्तानपुर में चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू गठबंधन के उम्मीदवार हैं।

    कारसेवकों पर गोलीबारी का किया जिक्र

    वरुण गांधी ने अपने भाषण में मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "किसने गोलियां मारीं राम भक्तों पर? 500 आदमी मारे। उसमें खून बहा। हम इन सब बातों को भूल नहीं सकते। इसलिए उनको (मुलायम) को श्राप पड़ा। उनके लड़के ने जूते मारकर घर से निकाल दिया अब बेटे को पब्लिक जूते मारेगी। ये सब लोग गंदे हैं। इनका मकसद देश पर कब्जा करना और अपनी जेब भरना है।"

    सपा पर बोला हमला

    गांधी ने आगे कहा, "ये लोग सैफई में कंडे (गाय-भैंस का गोबर) उठाते थे, 15-20 साल पहले। आज 5-5 करोड़ की गाड़ियों में घूम रहे हैं। ये जनता का पैसा है या इनके दादा का।" इस पर सपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    वरुण बोले- अपने विरोधियों से जूते खुलवाता हूं

    यह पहली बार नहीं है जब गांधी ने ऐसा विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "मैं खड़ा हूं यहां पर। मैं संजय गांधी का लड़का हूं, मैं इन लोगों से अपना जूते खुलवाता हूं।" उनके इस बयान की भी खूब चर्चा हो रही है।

    भड़काऊ भाषण देने के आरोप में जेल जा चुके हैं वरुण

    वरुण गांधी ने 2009 लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की थी। गांधी पूरे लाव-लश्कर के साथ आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान रास्ते में भीड़ काफी उग्र हो गई थी, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

    मेनका गांधी के साथ बदली गई है वरुण की सीट

    सुल्तानपुर से मौजूदा सासंद वरुण गांधी को इस बार पीलीभीत से टिकट दी गई है। यहां से उनकी मां और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सांसद हैं। उन्हें वरुण गांधी की लोकसभा सीट सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारतीय जनता पार्टी
    मेनका गांधी
    वरुण गांधी
    लोकसभा चुनाव

    भारतीय जनता पार्टी

    केजरीवाल थप्पड़ कांड: दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बताया AAP कार्यकर्ता, AAP ने बताया मोदीभक्त दिल्ली पुलिस
    पूर्व सेनाध्यक्षों ने खारिज किया कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक का दावा, कहा- ऐसा कुछ याद नहीं राहुल गांधी
    प्रधानमंत्री जहां चाहे मुझसे बहस कर ले, सिर्फ अंबानी के घर नहीं जाऊंगा- राहुल गांधी राहुल गांधी
    14 AAP विधायक संपर्क में होने के दावे के बाद एक AAP विधायक भाजपा में शामिल दिल्ली

    मेनका गांधी

    चुनाव आयोग ने लगाई नवजोत सिंह सिद्धू पर रोक, 72 घंटे तक नहीं कर सकेंगे प्रचार बिहार
    चुनाव आयोग की रोक हटने के बाद बोलीं मेनका गांधी- सुल्तानपुर का नाम बदला जाना चाहिए उत्तर प्रदेश
    जारी है नेताओं की जुबान की फिसलन, उमा भारती ने प्रियंका को कहा 'चोर की पत्नी' भारतीय जनता पार्टी
    विवादित बयान पर मेनका गांधी को नोटिस, तीन दिन में देना होगा जवाब विवादित बयान

    वरुण गांधी

    मेनका गांधी की मुसलमानों को धमकी, कहा- मुझे वोट नहीं दिया तो काम कराना होगा मुश्किल उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: 'जनता कर्फ्यू' के दिन भीड़ के साथ निकले जिलाधिकारी और SP, अब दी सफाई नरेंद्र मोदी
    अमेरिकी संसद पर धावे के समय ये व्यक्ति लहरा रहा था भारत का तिरंगा शशि थरूर
    लखीमपुर हिंसा: भाजपा में बढ़ी बेचैनी, किसी ने कहा 'रायता फैला' तो किसी ने बताई साजिश भाजपा समाचार

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान जारी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर बिहार
    मोदी ने राजीव गांधी को कहा 'भ्रष्टाचारी नंबर 1', राहुल ने झप्पी के साथ दिया जवाब नरेंद्र मोदी
    लड़ाईयों से भरे हैं महाभारत और रामायण, कैसे मान लें हिंदू हिंसक नहीं होते- सीताराम येचुरी भोपाल
    फेनी प्रभावित राज्यों के लिए 1,000 करोड़ की मदद, प्रधानमंत्री मोदी बोले- सारा देश एक साथ ओडिशा
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023