दिल्ली में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के घर में आग लगी
क्या है खबर?
दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आवास में बुधवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। आग सुबह 8 बजे मदर क्रेसेंट रोड स्थित आवास के अंदर एक कमरे के बेड में लगी थी। सूचना के बाद 3 दमकल वाहनों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है।
घटना
घटना के समय आवास में नहीं थे प्रसाद
बिहार में पटना साहिब से सासंद प्रसाद दिल्ली में मदर क्रेसेंट रोड स्थित 11 मूर्ति के कोठी नंबर 2 में रहते हैं। घटना के समय वह घर पर थे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दिल्ली पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। आवास पर मौजूद कर्मचारियों से भी बातचीत की जा रही है। पिछले साल मार्च में दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश के आवास पर आग लगी थी।
ट्विटर पोस्ट
रविशंकर प्रसाद के आवास पर आग लगी
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के घर में आग लगी। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2026
सब, फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया, "हमें आग लगने की सूचना मिली थी। हमने आग बुझा दी है। आग कमरे में लगी थी। आग के कारण का पता नहीं चला है। टीमें जांच कर रही है। किसी प्रकार का कोई नुकसान… pic.twitter.com/9ZrU37RVOS