
केरल: विधानसभा अध्यक्ष ने राइट बंधुओं को बताया विमान का आविष्कारक; भाजपा बोली- हिंदू धर्म का अपमान
क्या है खबर?
केरल में तिरुवनंन्तपुरम के भाजपा उपाध्यक्ष ने केरल विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शमसीर पर आरोप है कि उन्होंने हिंदु मान्यताओं का अपमान किया है।
भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा कि 21 जुलाई को एर्नाकुलम के एक स्कूल में शमसीर की टिप्पणी को गंभीरता से देखा जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने स्कूली बच्चों के सामने यह कहा था।
उन्होंने अध्यक्ष के बयान को उनकी संवैधानिक शपथ का उल्लंघन बताया।
विवाद
क्या कहा था अध्यक्ष एएन शमसीर ने?
इंडिया टुडे के मुताबिक, स्कूल कार्यक्रम में शमसीर ने हवाई जहाज का आविष्कार किसने किया प्रश्न का जवाब देते हुए कहा था कि शिक्षा क्षेत्र में मिथक की जगह विज्ञान को बढ़ावा देना चाहिए।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए विमान का आविष्कार राइट बंधुओं ने किया, लेकिन हिंदुत्व के विश्वासियों के लिए पहला हवाई जहाज पुष्पक विमान (हिंदू महाकाव्य रामायण में वर्णित) था। हिंदुत्व विचारक प्रचार करते हैं कि प्लास्टिक सर्जरी से भगवान गणेश को चेहरा मिला, जबकि यह मिथक है।"