NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / ...तो क्या इसलिए भाजपा ने तेज किए हैं शाहीन बाग पर हमले?
    अगली खबर
    ...तो क्या इसलिए भाजपा ने तेज किए हैं शाहीन बाग पर हमले?

    ...तो क्या इसलिए भाजपा ने तेज किए हैं शाहीन बाग पर हमले?

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 29, 2020
    11:07 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा ने शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर हमला अचानक से तेज कर दिया है।

    इसका कारण भाजपा के आंतरिक सर्वे से समझा जा सकता है जिसमें शाहीन बाग को निशाना बनाने पर उसे चुनाव में फायदा होने की बात सामने आई है।

    इस सर्वे के अनुसार भाजपा दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से कम से कम 30-35 सीटें जीत सकती है।

    आंतरिक ग्राफ

    सर्वे में आया सामने, लगातार बढ़ रहा भाजपा का ग्राफ

    अंग्रेजी अखबार 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के आंतरिक सर्वे में दिल्ली में भाजपा का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ने की बात सामने आई है और शाहीन बाग में हो रहा धरना प्रदर्शन इसका एक अहम कारण है।

    भाजपा के दो बड़े नेताओं ने अखबार को बताया कि शाहीन बाग में रोड़ को बंद किए जाने के खिलाफ लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि इससे ट्रैफिक में बड़ी समस्या आ रही है।

    जानकारी

    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनों से भी मिल रही भाजपा को मदद

    भाजपा नेताओं के अनुसार, नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ बन रही "नकारात्मक धारणा" भी भाजपा को मदद कर रही है। उनका कहना है कि 8 फरवरी का मतदान से पहले भाजपा का ग्राफ और ऊपर बढ़ सकता है।

    बयान

    मनोज तिवारी बोले- मनीष सिसोदिया के बयान से हुआ फायदा

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, "ये सही है कि अब हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। लोगों ने दिमाग से शाहीन बाग पर प्रतिक्रिया दी है। मनीष सिसोदिया का बयान कि वो और उनकी पार्टी शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, ने भी हमारी मदद की है।"

    भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी तिवारी का बात से सहमति जताते हुए कहा कि AAP सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने से भी भाजपा को मदद मिली है।

    विवादित बयान

    अब पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने दिया विवादित बयान

    ये शायद भाजपा के आंतरिक सर्वे का ही असर है कि उसके मंत्री, सांसद और नेता लगातार शाहीन बाग पर भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।

    इस कड़ी में सबसे ताजा बयान पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष का है।

    उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के अनुसार नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने से 100 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन शाहीन बाग में न कोई मर रहा है न कोई बीमार पड़ रहा है।

    शर्मनाक बयान

    घोष बोले- शाहीन बाग में कोई मर क्यों नहीं रहा?

    घोष ने आगे कहा, "इससे मुझे हैरानी होती है कि दो-तीन घंटे लाइन में खड़े होने से लोग मर रहे थे। अब महिलाएं और बच्चे 4-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बैठे हैं, लेकिन कोई भी मर नहीं रहा है। क्या उन्होंने अमृत पी लिया है?"

    उन्होंने कहा, "कहा जा रहा है कि उन्हें प्रतिदिन 500 रुपये मिल रहे हैं। ये सच हो भी सकता है और नहीं भी। PFI का सच सामने आ गया है, शाहीन बाग का भी आएगा।"

    एक और विवादित बयान

    कर्नाटक के मंत्री बोले- देश विरोधियों को गोली मिलनी चाहिए बिरयानी नहीं

    घोष के अलावा कर्नाटक सरकार में मंत्री सीटी रवि ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के 'देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को' नारा लगवाने का समर्थन करते हुए विवादित बयान दिया है।

    मंगलवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा, "जो अनुराग ठाकुर पर निशाना साध रहे हैं वो वहीं हैं जिन्होंने अजमल कसाब और याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया था, टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया था... देश विरोधियों को गोली मिलनी चाहिए बिरयानी नहीं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    अनुराग ठाकुर
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली पुलिस

    प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग पर क्या कहता है भारत का कानून? अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
    दिल्ली: शाही इमाम बुखारी ने कहा- नागरिकता कानून का भारतीय मुस्लिमों से कुछ लेना-देना नहीं दिल्ली
    2008 जयपुर बम धमाकों के मामले में चार दोषी करार, 71 लोगों की हुई थी मौत जयपुर
    दिल्ली: जामा मस्जिद के बाहर बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए चंद्रशेखर आजाद छूटकर भागे दिल्ली

    दिल्ली

    शाहीन बाग: प्रदर्शन में मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, क्या भाजपा को कह रहे थे कातिल? नरेंद्र मोदी
    JNU हिंसा: मारपीट के आरोपों से घिरीं कोमल शर्मा ने खटखटाया महिला आयोग का दरवाजा दिल्ली पुलिस
    नेत्रहीन महिला ने बनाया रिकॉर्ड, 25 साल की उम्र में पूरी की PhD आंध्र प्रदेश
    निर्भया गैंगरेप के दोषियों को 22 जनवरी को नहीं होगी फांसी, जानिए क्या है कारण दिल्ली पुलिस

    अनुराग ठाकुर

    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप दिल्ली
    भाजपा है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', नेताओं के बोल दे रहे गवाही दिल्ली

    भाजपा समाचार

    झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा कैसे करेगा राज्यसभा में भाजपा की सीटों को प्रभावित? झारखंड
    अजित पवार होंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट विस्तार में होंगे मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में नहीं बनेगा NRC के लिए कोई भी डिटेंशन सेंटर महाराष्ट्र
    भोपाल: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ छात्रों ने लगाए 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारे भोपाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025