Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
कांग्रेस समाचार
भाजपा समाचार
शिवपाल यादव
सचिन पायलट
राकेश टिकैत
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / घरों में विवेकानंद की तस्वीर लगाने से 35 साल सत्ता में बनी रहेगी भाजपा- बिप्लब देब
राजनीति

घरों में विवेकानंद की तस्वीर लगाने से 35 साल सत्ता में बनी रहेगी भाजपा- बिप्लब देब

घरों में विवेकानंद की तस्वीर लगाने से 35 साल सत्ता में बनी रहेगी भाजपा- बिप्लब देब
लेखन भारत शर्मा
Oct 08, 2020, 05:25 pm 3 मिनट में पढ़ें
घरों में विवेकानंद की तस्वीर लगाने से 35 साल सत्ता में बनी रहेगी भाजपा- बिप्लब देब

अपने अजीबोगरीब बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अब एक और अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य के 80 प्रतिशत घरों के दरवाजे पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर उनके संदेशों के साथ लगाई जाए तो राज्य में आगामी 30-35 साल तक भाजपा की सरकार सत्ता में रहेगी। उन्होंने यह बात बुधवार को अगरतला में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

बयान
घरों में लगानी चाहिए स्वामी विवेकानंद की तस्वीर- देब

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार मुख्यमंत्री देब ने कहा, "मैंने अपने गाँव में देखा है कि कम्युनिस्ट नेताओं ने अपने ड्राइंग रूम में ज्योति बसु, जोसेफ स्टालिन, माओ जेडॉन्ग की तस्वीरें लगा रखी हैं। उनकी तस्वीरें वहां लगी है जहां हम अपने देवताओं की तस्वीरें टांगते हैं।" उन्होंने कहा, "क्या हमने पिछले ढाई साल में अपने घरों में स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें टांगी? यदि त्रिपुरा के 80 प्रतिशत घरों में विवेकानंद की तस्वीरें लगी तो यह सरकार 30-35 सालों तक रहेगी।"

अपील
महिला कार्यकर्ताओं से की विवेकानंद की तस्वीरें वितरित करने की अपील

मुख्यमंत्री देब ने कहा, "स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि कम बात करनी चाहिए और चुप रहकर काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर हम बहुत ज्यादा बात करेंगे तो हमारी ऊर्जा बर्बाद जाएगी। ऐसे में हमें अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए।" इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से राज्य के हर घर में स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें वितरित करने और उन्हें निश्चित रूप से घरों के दरवाजे पर ही लगवाने की अपील की।

योजना
मुख्यमंत्री देब ने किया सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बखान

मुख्यमंत्री देब ने कहा कि भाजपा और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) सरकार ने जनता के कल्याण के लिए सामाजिक पेंशन, सरकारी कर्मचारियों के वेतन, ग्राम पंचायत प्रधानों के मासिक भत्ते और राशि में इजाफा किया है। इसके अलावा ई-सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आयुष्मान त्रिपुरा स्वास्थ्य योजना, विधायक निधि राहत योजना आदि के लिए धन का आवंटित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के सभी कार्यों की जानकारी रखने और लोगों को जागरुक करने की अपील भी की।

उदाहरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीजी के ग्राम स्वराज को किया लागू- देब

मुख्यमंत्री देब ने कहा कि बोलने और करने में बहुत अंतर होता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली शुरू करने का बीड़ा उठाया था, लेकिन उसके परिणाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयपेयी के कार्यकाल में सामने आने लगे थे। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद ग्राम पंचायतों को सीधे 80 लाख रुपये का फंड देने का निर्णय किया है। उन्होंने गांधीजी के ग्राम स्वराज को लागू किया है।

जानकारी
मुख्यमंत्री देब ने अगस्त में वितरित की थी किताबें

बता दें कि मुख्यमंत्री देब ने अगस्त में कोरोना मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद से जुड़ी किताबें भी वितरित की थी। उन्होंने कहा था कि इनको पढ़ने से कोरोना से लड़ने के लिए हिम्मत मिलेगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
नरेंद्र मोदी
त्रिपुरा
अटल बिहारी वाजपेयी
बिप्लब देब
स्वामी विवेकानंद
ताज़ा खबरें
घर पर आसानी से बनाया जा सकता है डियोड्रेंट, जानिए तरीके
घर पर आसानी से बनाया जा सकता है डियोड्रेंट, जानिए तरीके लाइफस्टाइल
'KGF 2' के मेकर्स बनाएंगे दो पैन इंडिया फिल्में, प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि
'KGF 2' के मेकर्स बनाएंगे दो पैन इंडिया फिल्में, प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने की पुष्टि मनोरंजन
विमेंस टी-20 चैलेंज, पहला मैच: सुपरनोवाज ने डिफेंडिंग चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को हराया
विमेंस टी-20 चैलेंज, पहला मैच: सुपरनोवाज ने डिफेंडिंग चैंपियन ट्रेलब्लेजर्स को हराया खेलकूद
कई मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है फेस ऑयल, जानिए तरीके
कई मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है फेस ऑयल, जानिए तरीके लाइफस्टाइल
क्या ओला S1 को टक्कर दे पाएंगे TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर? पढ़िए इनमें तुलना
क्या ओला S1 को टक्कर दे पाएंगे TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर? पढ़िए इनमें तुलना ऑटो
नरेंद्र मोदी
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात
क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे मोदी, बाइडन से भी करेंगे अहम मुलाकात देश
तेल की कीमतें कम करने पर इमरान खान ने की भारत की तारीफ
तेल की कीमतें कम करने पर इमरान खान ने की भारत की तारीफ दुनिया
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता किया
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता किया देश
गुजरात: मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, 20 अन्य घायल
गुजरात: मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, 20 अन्य घायल देश
साल 2030 तक भारत में आ जाएगी 6G कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया भरोसा
साल 2030 तक भारत में आ जाएगी 6G कनेक्टिविटी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया भरोसा टेक्नोलॉजी
और खबरें
त्रिपुरा
बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री
बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री राजनीति
त्रिपुरा: बिप्लब देब ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव
त्रिपुरा: बिप्लब देब ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव राजनीति
TRB Tripura Recruitment 2022: त्रिपुरा में शिक्षकों के कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
TRB Tripura Recruitment 2022: त्रिपुरा में शिक्षकों के कई पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन करियर
त्रिपुरा: सरकार ने स्कूल के मैदानों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक
त्रिपुरा: सरकार ने स्कूल के मैदानों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक देश
त्रिपुरा चुनाव: भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 20 नगर निकायों पर किया कब्जा
त्रिपुरा चुनाव: भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 20 नगर निकायों पर किया कब्जा राजनीति
और खबरें
अटल बिहारी वाजपेयी
कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी
कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी राजनीति
किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी का किसानों से संवाद, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी का किसानों से संवाद, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना देश
प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग का उद्घाटन, जानिये बड़ी बातें
प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया की सबसे लंबी हाइवे सुरंग का उद्घाटन, जानिये बड़ी बातें देश
भारत के पूर्व रक्षा और वित्त मंत्री जसवंत सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
भारत के पूर्व रक्षा और वित्त मंत्री जसवंत सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक देश
पश्चिम बंगाल: राज्यपाल का आरोप- ममता बनर्जी ने राजभवन को सर्विलांस पर रखा
पश्चिम बंगाल: राज्यपाल का आरोप- ममता बनर्जी ने राजभवन को सर्विलांस पर रखा देश
और खबरें
बिप्लब देब
सुप्रीम कोर्ट का त्रिपुरा निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार, दिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश
सुप्रीम कोर्ट का त्रिपुरा निकाय चुनाव पर रोक लगाने से इनकार, दिए सुरक्षा बढ़ाने के आदेश राजनीति
त्रिपुरा हिंसा का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा
त्रिपुरा हिंसा का हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा देश
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव की हत्या का प्रयास करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव की हत्या का प्रयास करने वाले तीन युवक गिरफ्तार देश
कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए
कोरोना संक्रमित पाए गए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, घर पर आइसोलेट हुए देश
बिप्लब देब बोले- नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं अमित शाह
बिप्लब देब बोले- नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं अमित शाह राजनीति
और खबरें
स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद द्वारा दी गई जिंदगी की महत्वपूर्ण सीख
स्वामी विवेकानंद द्वारा दी गई जिंदगी की महत्वपूर्ण सीख लाइफस्टाइल
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस? करियर
प्रधानमंत्री मोदी पर बायोपिक बनाएंगे गजेंद्र चौहान, नाम होगा 'एक और नरेन'
प्रधानमंत्री मोदी पर बायोपिक बनाएंगे गजेंद्र चौहान, नाम होगा 'एक और नरेन' मनोरंजन
नागरिकता कानून पर फिर दी प्रधानमंत्री मोदी ने सफाई, कहा- किसी की नागरिकता छीन नहीं रहे
नागरिकता कानून पर फिर दी प्रधानमंत्री मोदी ने सफाई, कहा- किसी की नागरिकता छीन नहीं रहे राजनीति
आज का इतिहास: 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें अन्य घटनाएं
आज का इतिहास: 12 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें अन्य घटनाएं करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022