Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति
राजनीति

लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति

लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति
लेखन प्रमोद कुमार
Apr 24, 2019, 01:12 pm 4 मिनट में पढ़ें
लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। पूर्वी दिल्ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गंभीर ने 2017-18 में भरे गए इनकम टैक्स रिटर्न के मुताबिक अपनी वार्षिक कमाई 12.4 करोड़ रुपये दिखाई है। उनके पास कुल 147 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी पत्नी नताशा गंभीर की वार्षिक आय 6.15 लाख रुपये है। मंगलवार को नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में यह जानकारी दी है।

योग्यता
ग्रेजुएशन पूरी नहीं कर पाए थे गंभीर

गंभीर ने हलफनामे में जानकारी दी है कि उन्होंने बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल से पढाई की है। उन्होंने हिंदू कॉलेज में दाखिला लिया था, लेकिन ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक, गंभीर पांच कारों और एक बाइक के मालिक हैं। बता दें, गौतम गंभीर को भाजपा ने मौजूदा सांसद महेश गिरी की जगह टिकट दिया है। इस सीट पर उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से होगा।

कांग्रेस उम्मीदवार
महाबल मिश्रा दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार

पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार महाबल मिश्रा दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। मंगलवार को नामांकन भरने के दौरान उन्होेंने अपनी कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये बताई है। दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र सिंह ने अपने संपत्ति 12.14 करोड़ रुपये बताई है। ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। जानकारी के लिए बता दें कि विजेंद्र ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।

शीला दीक्षित
शीला दीक्षित ने मंगलवार को किया नामांकन

शीला दीक्षित ने भी मंगलवार को उत्तर पूर्व दिल्ली से अपना नामांकन दायर किया। उन्होंने हलफनामे में जानकारी दी कि उनके पास 4.92 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 2013 विधानसभा के बाद से उनकी संपत्ति में 2.1 करोड़ की बढोतरी हुई है। शीला दीक्षित के पास निजामुद्दीन में एक अपार्टमेंट है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1.88 करोड़ है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स किया है। उनके सामने भाजपा ने मनोज तिवारी को उतारा है।

जानकारी
दिल्ली में कुल 349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। कुल 7 लोकसभा सीटों पर AAP, कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों समेत कुल 349 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावों के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

भाजपा उम्मीदवार
ये हैं दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपने अधिकतर मौजूदा सांसदों पर भरोसा दिखाते हुए पांच को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी के सात उम्मीदवारों में से पांच मौजूदा सांसद हैं। इनमें से उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन, दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधुड़ी, पश्चिम दिल्ली से परवेश वर्मा, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी को टिकट दिया गया है। नए उम्मीदवारों में गौतम गंभीर और हंस राज हंस का नाम शामिल है।

कांग्रेस उम्मीदवार
कांग्रेस ने दिल्ली की सातों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

दिल्ली में पहले कांग्रेस ने छह लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था। कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से शीला दीक्षित, नई दिल्ली से अजय माकन, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोथिया और पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने विजेंद्र को दक्षिण दिल्ली से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

AAP उम्मीदवार
ये हैं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में सबसे पहले अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। AAP ने नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, उत्तर-पूर्व दिल्ली से दिलीप पांडे, दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा, पश्चिम दिल्ली से बलराम सिंह जाखड़, पूर्वी दिल्ली से आतिशी और उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुगन सिंह को टिकट दिया है। AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
दिल्ली
गौतम गंभीर
मनोज तिवारी
शीला दीक्षित
लोकसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
इंग्लैंड ने नीदरलैंड को पहले वनडे में 232 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड ने नीदरलैंड को पहले वनडे में 232 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा
लश्कर से जुड़े मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराना चाहता था भारत, चीन ने अटकाया रोड़ा दुनिया
ये हैं टॉप 5 दो-सीटर स्पोर्ट्स कारें, पलक झपकते ही पकड़ लेती है तेज रफ्तार
ये हैं टॉप 5 दो-सीटर स्पोर्ट्स कारें, पलक झपकते ही पकड़ लेती है तेज रफ्तार ऑटो
'सम्राट पृथ्वीराज' फ्लॉप होने पर निर्देशक का बयान, विवादों के भी दिए जवाब
'सम्राट पृथ्वीराज' फ्लॉप होने पर निर्देशक का बयान, विवादों के भी दिए जवाब मनोरंजन
चौथे टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
चौथे टी-20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
दिल्ली
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड
सिद्धू मूसेवाला की हत्या: पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 7 दिनों की रिमांड देश
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज
कोरोना वायरस: दिल्ली में 8 दिन में सामने आए 5,500 से अधिक नए मरीज देश
वायु प्रदूषण से भारत में 5 तो दिल्ली में 10 साल छोटी हो रही जिंदगी- अध्ययन
वायु प्रदूषण से भारत में 5 तो दिल्ली में 10 साल छोटी हो रही जिंदगी- अध्ययन देश
राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही
राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही देश
दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 15 से ज्यादा दुकानों को पहुंचा नुकसान
दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 15 से ज्यादा दुकानों को पहुंचा नुकसान देश
और खबरें
गौतम गंभीर
IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहायक कोच बने विजय दहिया
IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहायक कोच बने विजय दहिया खेलकूद
IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के मेंटोर बने गौतम गंभीर, खुद ट्वीट करके दी जानकारी
IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी के मेंटोर बने गौतम गंभीर, खुद ट्वीट करके दी जानकारी खेलकूद
भाजपा सांसद गौतम गंभीर को 'ISIS कश्मीर' ने दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज
भाजपा सांसद गौतम गंभीर को 'ISIS कश्मीर' ने दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज राजनीति
सफल कप्तान, शानदार बल्लेबाज और बड़े मैच के खिलाड़ी रहे हैं गौतम गंभीर
सफल कप्तान, शानदार बल्लेबाज और बड़े मैच के खिलाड़ी रहे हैं गौतम गंभीर खेलकूद
फैबिफ्लू की जमाखोरी के लिए दोषी पाई गई गौतम गंभीर की संस्था, जल्द होगी कार्रवाई
फैबिफ्लू की जमाखोरी के लिए दोषी पाई गई गौतम गंभीर की संस्था, जल्द होगी कार्रवाई राजनीति
और खबरें
मनोज तिवारी
यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार?
यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? देश
दिल्ली: भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट
दिल्ली: भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट देश
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती राजनीति
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा भाजपा में शामिल हुए, हाल ही में लिया था संन्यास
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा भाजपा में शामिल हुए, हाल ही में लिया था संन्यास राजनीति
ये हैं सबसे सफल और बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, एक बार जरुर देखें
ये हैं सबसे सफल और बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, एक बार जरुर देखें मनोरंजन
और खबरें
शीला दीक्षित
दिल्ली: भारी बारिश के बाद अरविंद केजरीवाल के घर की छत गिरी
दिल्ली: भारी बारिश के बाद अरविंद केजरीवाल के घर की छत गिरी देश
DU: देश के इन दिग्गजों ने की यहां से पढ़ाई, आप भी ऐसे लें प्रवेश
DU: देश के इन दिग्गजों ने की यहां से पढ़ाई, आप भी ऐसे लें प्रवेश करियर
दिल्ली में कब-कब किसने संभाली मुख्यमंत्री की कमान, यहां जानें पूरा सफर
दिल्ली में कब-कब किसने संभाली मुख्यमंत्री की कमान, यहां जानें पूरा सफर राजनीति
दिल्ली: 2015 में AAP को मिली थी जादुई जीत, जानिए पिछले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे
दिल्ली: 2015 में AAP को मिली थी जादुई जीत, जानिए पिछले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे राजनीति
अलविदा 2019: पर्रिकर और जेटली समेत इन नेताओं ने इस साल छोड़ा हमारा साथ
अलविदा 2019: पर्रिकर और जेटली समेत इन नेताओं ने इस साल छोड़ा हमारा साथ देश
और खबरें
लोकसभा चुनाव
अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी
अब चुनाव प्रचार पर ज्यादा पैसे लगा सकेंगे उम्मीदवार, खर्च सीमा बढ़ी राजनीति
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा
बिहार: पटना की अदालत ने तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा राजनीति
तमिलनाडु: वोट डालने जाने वालों के लिए चेन्नई से 3,000 अतिरिक्त बसें चलाएगी सरकार
तमिलनाडु: वोट डालने जाने वालों के लिए चेन्नई से 3,000 अतिरिक्त बसें चलाएगी सरकार देश
चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है?
चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? राजनीति
चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे
चुनावों से पहले भाजपा ने फेसबुक से की थी 44 'विरोधी' पेजों की शिकायत, 14 हटे देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022