NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा: निर्दलियों के सहारे सरकार बनाएगी भाजपा, आज शपथ ले सकते हैं खट्टर
    राजनीति

    हरियाणा: निर्दलियों के सहारे सरकार बनाएगी भाजपा, आज शपथ ले सकते हैं खट्टर

    हरियाणा: निर्दलियों के सहारे सरकार बनाएगी भाजपा, आज शपथ ले सकते हैं खट्टर
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 25, 2019, 10:52 am 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा: निर्दलियों के सहारे सरकार बनाएगी भाजपा, आज शपथ ले सकते हैं खट्टर

    हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए आज का दिन निर्णायक हो सकता है। गुरुवार को जारी हुए सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजों में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31, जननायक जनता पार्टी को 10, गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल को एक-एक और अन्य को सात सीटें मिली हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, भाजपा गोपाल कांडा और सात अन्य के सहारे सरकार गठन का दावा कर सकती है।

    दिल्ली में नड्डा से मिलेंगे खट्टर और निर्दलीय विधायक

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सरकार गठन से पहले की हलचल के बीच वो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। खट्टर के अलावा भाजपा को समर्थन देेने वाले सभी निर्दलीय विधायक भी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन कल से ही दिल्ली में मौजूद है। भाजपा को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए छह विधायकों की जरूरत है।

    निर्दलीय विधायकों के सहारे भाजपा

    सिरसा से विजयी गोपाल कांडा और रानियां से निर्दलीय विधायक रंजीत सिंह चौटाला ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। दोनों विजयी उम्मीदवार गुरुवार शाम को चार्टड प्लेन में सवार होकर दिल्ली पहुंचे थे। कुल छह निर्दलीय भी भाजपा के संपर्क में हैं।

    ये निर्दलीय जा सकते हैं भाजपा के साथ

    माना जा रहा है कि सात में छह निर्दलीय भाजपा के साथ जा सकते हैं। इनमें से दादरी से विजयी उम्मीदवार सोमबीर, महम से बलराज कुंडु, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंडर और पृथला से नयनपाल रावत शामिल हैं। ये सभी भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर अपने दम पर चुनाव जीते हैं। वहीं INLD से बागी हुए राकेश दौलताबाद और रानियां से कांग्रेस के बागी रंजीत सिंह भाजपा के साथ जा सकते हैं। रंजीत सिंह ओम प्रकाश चौटाला के भाई हैं।

    आज शाम तक शपथ ले सकते हैं खट्टर

    मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को ही राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, खट्टर शुक्रवार शाम को ही दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    JJP की बैठक आज, समर्थन पर होगा फैसला

    10 सीटें जीतने वाली जननायक जनता पार्टी ने आज दिल्ली में अपनी उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें सभी विजेता उम्मीदवार के अलावा पार्टी के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में JJP अपनी आगे की राह का फैसला करेगी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों समर्थन के लिए JJP के संपर्क में हैं। अब सबकी नजरें JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला पर टिकी हैं कि वो किसके साथ जाएंगे।

    सोनिया से मिलेंगे हुड्डा

    हरियाणा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस भी राज्य में भाजपा की सरकार बनने से रोकने के लिए सक्रिय है। कांग्रेस हाईकमान ने हुड्डा को हरियाणा में सरकार बनाने के लिए फ्री हैंड दिया है, लेकिन कांग्रेस की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। कांग्रेस को बहुतम तक पहुंचने के लिए कम से कम 15 विधायकों के समर्थन की जरूरत है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    मनोहर लाल खट्टर

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: इंग्लैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ टेस्ट में 9,000 रन पूरे करने के हैं करीब, बना सकते हैं प्रमुख रिकॉर्ड्स  स्टीव स्मिथ
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: नाथन लियोन के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली
    हरी मूंग दाल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान

    हरियाणा

    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार

    भारतीय जनता पार्टी

    'पठान' विवाद: प्रधानमंत्री मोदी का भाजपा नेताओं को निर्देश, बेवजह के बयान न दें पठान फिल्म
    वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' से पंकज त्रिपाठी की पहली तस्वीर, दिखे हूबहू अटल अटल बिहारी वाजपेयी
    भाजपा मुफ्त राशन तब देती है जब उसे वोट चाहिए- अखिलेश यादव अखिलेश यादव
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो मनोज तिवारी

    कांग्रेस समाचार

    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' सोनिया गांधी
    अडाणी-हिंडनबर्ग मामला: कांग्रेस का देशभर में LIC और SBI के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन हिंडनबर्ग रिसर्च
    हिंडनबर्ग-अडाणी मामला: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, जांच की मांग  अडाणी समूह

    मनोहर लाल खट्टर

    हरियाणा: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह से लंबी पूछताछ, फोन सील हरियाणा
    यौन उत्पीड़न मामला: पीड़ित महिला कोच का आरोप- चुप रहने का दबाव बना रही हरियाणा सरकार हरियाणा
    हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद छोड़ा पद हरियाणा
    हरियाणा: संपत्ति पहचान पत्र योजना क्या है और इस पर विवाद क्यों हो रहा है? हरियाणा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023