भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद, जश्न के लिए दिल्ली बुलाए 20 हजार कार्यकर्ता
क्या है खबर?
लोकसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। आज शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे।
चुनावों में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त लग रही भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने अलग-अलग राज्यों से 20,000 कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया है।
इन कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के 'भव्य स्वागत' के लिए बुलाया गया है।
आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली विधानसभा
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अभियान की शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों में अपनी जीत को देखते हुए बड़ी तैयारी की है।
दिल्ली में भाजपा ने 350 किलोग्राम बर्फी और लड्डू बनवाए हैं।
भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बताया, "लड्डूओं का वजन 350 किलो भाजपा के मिशन 350 को ध्यान में रखकर रखा गया है। हमारा लक्ष्य 350 सीटें जीतना है। इसके साथ ही पार्टी आज से दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर रही है।"
रूझान
बड़ी सीटों के रुझान
अगर बड़ी सीटों की बात करें तो अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आगे चल रही हैं।
राहुल अपनी दूसरी सीट वायनाड पर आगे चल रहे हैं। वहीं, केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस नेता शशि थरूर भी पिछड़ रहे हैं।
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।
भोपाल से भाजपा की साध्वी प्रज्ञा आगे हैं।