Loading...
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक, उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मैदान में उतारा
भाजपा ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए

राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक, उत्तराखंड से दिनेश आर्य को मैदान में उतारा

लेखन आबिद खान
Oct 04, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को टिकट दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल से मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक को टिकट दिया गया है।कोयल पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से राज्यसभा सांसद थीं, लेकिन उन्होंने इसी साल जुलाई में इस्तीफा दे दिया था। अब वे भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान

भाजपा ने महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए भी 3 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

पार्टी ने पुणे विभाग (स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) से डॉक्टर स्मिता योगेश जाधव, नागपुर विभाग (स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) से सुधाकर विट्ठलराव कोहले और पुणे विभाग (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) से कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड

कौन हैं दिनेश आर्य?

दिनेश लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। वे भाजपा सरकार में राज्य पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें नैनीताल से टिकट मिलने की चर्चाएं थीं।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसी के चलते यहां चुनाव हो रहे हैं।

ADVERTISEMENT