Loading...
बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को स्वागत के बहाने बाहर बुलाया, घेरकर थप्पड़ और मुक्का मारा
बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को स्वागत के बहाने बुलाकर पीटा

बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को स्वागत के बहाने बाहर बुलाया, घेरकर थप्पड़ और मुक्का मारा

लेखन गजेंद्र
Sep 02, 2026
06:52 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के बीकानेर में नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल को कुछ लोगों ने घेरकर पीट दिया। घटना बुधवार को उस समय घटी, जब मेघवाल वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस उम्मीदवार नवरतन डागा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों ने उनको बाहर बुलाया और स्वागत करने के बहाने घेर लिया। उन्होंने मेघवाल को जमकर मुक्के और थप्पड़ मारे और फरार हो गए।

घटना

निगम चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर चल रही है नाराजगी

बीकानेर में निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को टिकट बांटने का काम चल रहा है। इसी को लेकर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष है।

बुधवार को जब पूर्व IPS अधिकारी मेघवाल वार्ड नंबर 50 में थे, तब मोहित अरोड़ा नाम के कार्यकर्ता ने उनको स्वागत के लिए बाहर बुलाया।

तभी बाहर खड़े कुछ लोग उन पर टूट पड़े। बाद में आसपास खड़े लोगों ने उनको बचाया। मोहित वार्ड से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनकी जगह डागा को मिल गया।

आरोप

मेघवाल पर गंभीर आरोप 

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेघवाल पर पार्टी की ओर से जारी अधिकृत सिंबल में फेरबदल कर अपने चहेते उम्मीदवारों को डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप लगाया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिन उम्मीदवारों को अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर उनके नाम सिंबल जारी किए गए थे, उनमें मेघवाल ने बदलाव किया है।

आरोप है कि मूल सिंबल के स्थान पर डुप्लीकेट सिंबल कुछ अन्य को दे दिए गए हैं, जिससे कार्यकर्ता नाराज हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट

ADVERTISEMENT