Loading...
तेजस्वी यादव का दावा, RSS से जुड़े 3 सदस्य 44,000 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए
तेजस्वी यादव ने RSS से जुड़े 4 सदस्यों की तस्वीर जारी कर उन्हें कारतूस का तस्कर बताया

तेजस्वी यादव का दावा, RSS से जुड़े 3 सदस्य 44,000 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए

लेखन गजेंद्र
Nov 06, 2026
08:46 am

क्या है खबर?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक्स पर एक तस्वीर साझा कर राजनीतिक भूचाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गणवेश पहने कुछ लोगों की तस्वीर साझा की है, जिसमें 3 लोगों पर घेरा बनाते हुए उन्हें गोला-बारूद की अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़ा बताया है। तेजस्वी ने बताया कि RSS के ये लोग 44,000 जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए हैं।

आरोप

तेजस्वी ने क्या आरोप लगाया?

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में RSS से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 44,000 जिंदा कारतूस पकड़े गए है। ये लोग गोला-बारूद के अंतरराज्यीय तस्करी के एक खतरनाक नेटवर्क से जुड़े है। क्या RSS के ये आतंकवादी देशभर में धमाके करने की साज़िश रच रहे थे? RSS से जुड़े तस्करी नेटवर्क के 3 लोगों से ही 44,000 जिंदा कारतूस पकड़े जाने के बाद भी क्या RSS को आतंकवादी संगठन घोषित नहीं करना चाहिए?'

ट्विटर पोस्ट

तेजस्वी यादव का पोस्ट

ADVERTISEMENT

विवाद

क्या है मामला?

हिंदुस्तान के मुताबिक, सोमवार को भोजपुर की विशेष कार्य बल (STF) ने कोइलवर चेक पोस्ट के पास करीब 19,000 गोलियों के साथ 3 लोगों को पकड़ा था।

इनमें मुजफ्फरपुर के सारस कुमार, लालटू कुमार और सीवान के चंदन तिवारी शामिल थे। कारतूस उत्तर प्रदेश के बदायूं से मुजफ्फरपुर, सुपौल, दरभंगा और सीवान में तस्करों तक पहुंचाना था।

कारतूस को कार में छिपाया गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके एक दिन बाद हरियाणा में भी तस्कर गिरफ्तार हुए थे।

ADVERTISEMENT