Page Loader
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने विवादित बयान पर माफी मांगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने विवादित बयान पर माफी मांगी

लेखन गजेंद्र
Nov 08, 2023
11:37 am

क्या है खबर?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण पर विधानसभा में दिए गए अपने आपत्तिजनक बयान पर बुधवार को माफी मांग ली। अपने बयान पर पर माफी मांगते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा, "अगर हमने यूं ही कुछ बात कही और उसको लेकर के इतनी निंदा हो रही है तो मेरा (वो) बात कहना गलत था और मैं माफी मांगता हूं। मैं अपनी बात की निंदा करता हूं और (उसे) वापस लेता हूं।"

घटना

क्या कहा था नीतीश ने?

मंगलवार को बिहार विधानसभा में जातिगत जनगणना की विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए महिलाओं के शिक्षित होने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी महिलाएं अशिक्षित हैं और अगर वे शिक्षित होंगी तो उन्हें पता होगा कि कब क्या करना है, जिससे वे गर्भवती न हों। उन्होंने शारीरिक संबंधों का बेहद विस्तृत चित्रण करते हुए ये बात कही थी। उनके इसी चित्रण पर ये विवाद खड़ा हुआ है।

विवाद

नीतीश के बयान पर खड़ा हो गया था विवाद

नीतीश के इस बयान पर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। विधानसभा में भाजपा नेताओं ने उनकी अभद्र भाषा पर रोष जताया था, वहीं महिला विधायकों ने आपत्ति जाहिर की थी। मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी नीतीश से बयान वापस लेने और माफी मांगने के लिए कहा था। नीतीश के सहयोगी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि वे 'सेक्स एजुकेशन' दे रहे थे।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए नीतीश ने क्या आपत्तिजनक बयान दिया था