NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा में भाजपा द्वारा सरकार गठन की खबरों पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा?
    अगली खबर
    हरियाणा में भाजपा द्वारा सरकार गठन की खबरों पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा?

    हरियाणा में भाजपा द्वारा सरकार गठन की खबरों पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 25, 2019
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा में कांग्रेस को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि उन्होंने सरकार बनाने की उम्मीदें छोड़ी नहीं है।

    गौरतलब है कि चुनाव जीतने वाले सभी सात निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही भाजपा बहुमत के आकंड़े को पार कर चुकी है और सरकार बनाने का दावा करने की तैयारी में है।

    साथ ही हुड्डा ने कहा कि वह व्यवहारिक आदमी हैं और अप्रत्याशित घटनाओं के लिए तैयार हैं।

    कोशिश

    JJP से संपर्क साध चुकी है कांग्रेस

    हरियाणा में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 40, कांग्रेस 31 और जननायक जनता पार्टी 10 सीटों पर जीती हैं।

    खंडित जनादेश के बीच कांग्रेस ने दुष्यंत चौटाला से संपर्क साधा था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर ने कहा, "मैं दुष्यंत चौटाला को बताना चाहता हूं कि हमें साथ आना चाहिए। उनकी पार्टी के हर विधायक को भाजपा को हराने के लिए वोट मिला है।"

    हालांकि, दुष्यंत की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    प्रतिक्रिया

    हुड्डा बोले- अभी तक उम्मीदें जिंदा

    NDTV ने जब भूपेंद्र हुड्डा से पूछा कि क्या उन्हें भरोसा है कि भाजपा हरियाणा में दोबारा सरकार बना पाएगी?

    इसके जवाब में हुड्डा ने कहा कि उन्होंने अभी तक उम्मीदें नहीं खोई हैं। उन्होंने कहा, "थोड़ा इंतजार करना चाहिए। देखते हैं क्या होता है। कई बार ऐसी भी चीजें हो जाती हैं जिनकी उम्मीद नहीं होती।"

    जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दुष्यंत को मुख्यमंत्री पद देने को तैयार हैं तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी करेगी।

    जानकारी

    निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी भाजपा

    यह तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है कि भाजपा निर्दलियों के साथ मिलकर हरियाणा में दोबारा सरकार बनाने जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मनोहर लाल खट्टर आज शाम तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    प्रतिक्रिया

    दीपेंदर बोले- अपनी कब्र खोदने जा रहे निर्दलीय विधायक

    जब पूर्व सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा से निर्दलीय विधायकों के भाजपा के साथ जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, "जो निर्दलीय विधायक बीजेपी की तरफ जा रहे हैं वो अपने लिए कुआं खोद रहे हैं, अपना वोट बेच रहे हैं। जो भी समर्थन करेगा, सरकार में शामिल होगा जनता उसे माफ नहीं करेगी, जूते मारेगी।"

    उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

    JJP

    JJP ने अभी तक नहीं खोले अपने पत्ते

    90 में से 10 सीट जीतने वाली जननायक जनता पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

    पार्टी ने आज बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई है। दोपहर दो बजे पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक होगी।

    इसके बाद चार बजे दुष्यंत चौटाला प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की जानकारी देंगे। हालांकि JJP ने यह जरूर कहा है कि यह जनादेश भाजपा के खिलाफ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हरियाणा

    हरियाणा विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं तेज बहादुर यादव तेज बहादुर यादव
    पूर्व IAS अधिकारी ने उठाए EVM पर गंभीर सवाल, चुनाव आयोग ने दिया जवाब महाराष्ट्र
    #BirthdaySpecial: खास डाइट प्लान और वर्कआउट रुटीन से सपना चौधरी ने घटाया वजन, देखें फिटनेस वीडियो बॉलीवुड समाचार
    हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह भारतीय जनता पार्टी

    भारतीय जनता पार्टी

    लोकसभा चुनाव: EC ने जारी किए आंकड़े, सबसे अधिक इस पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त बिहार
    जम्मू-कश्मीर: प्राचीन मंदिर-स्मारक पर करोड़ों खर्च करेगी सरकार, बंद पड़े मंदिरों को भी खोलने की तैयारी कश्मीर
    पश्चिम बंगाल पर शोर के बीच उत्तर प्रदेश में हफ्ते में तीन भाजपा नेताओं की हत्या पश्चिम बंगाल
    प्रधानमंत्री मोदी का वादा, चार महीने के अंदर सामान्य हो जाएंगे जम्मू-कश्मीर के हालात कश्मीर

    कांग्रेस समाचार

    केजरीवाल बोले- मुफ्त में लाखों का इलाज करवाने दिल्ली आते हैं बिहार वाले, तिवारी का पलटवार दिल्ली
    मनमोहन सिंह ने ठुकराया करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह मे शामिल होने का पाकिस्तान का निमंत्रण भारत की खबरें
    चापलूसों से घिरी कांग्रेस, महाराष्ट्र चुनावों में नहीं बचा पाएगी जमानत- संजय निरुपम महाराष्ट्र
    तेजस के बाद राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत की खबरें

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हुई घमासान लड़ाई, राज्य प्रमुख ने कहा- मुझे गोली मार दो हरियाणा
    चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेने से बच रहे कांग्रेस नेताओं से राहुल ने जताई नाराजगी हरियाणा
    हरियाणा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भूपिंदर हुड्डा बेटे के साथ छोड़ेंगे पार्टी! हरियाणा
    कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई पर आयकर विभाग का शिकंजा, 150 करोड़ रुपये का होटल जब्त दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025