Page Loader
बिहार से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, लौटाया था भाजपा का टिकट
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे

बिहार से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, लौटाया था भाजपा का टिकट

लेखन गजेंद्र
Apr 10, 2024
05:03 pm

क्या है खबर?

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह बिहार के रोहतास जिले की काराकाट सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, पार्टी के बारे में नहीं बताया। उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा, 'माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी।'

चुनाव

भाजपा ने आसनसोल से दिया था पवन सिंह को टिकट 

इससे पहले भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन उनका नाम सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। भाजपा ने बुधवार को आसनसोल से एसएस अहलूवालिया को टिकट दिया। उनका सामना तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। बता दें कि काराकाट सीट पर मौजूदा समय में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के महाबली कुशवाहा सांसद हैं।

ट्विटर पोस्ट

पवन सिंह ने किया ट्वीट