NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / चुनावी नतीजे: बंगाल में TMC को प्रचंड बहुमत, तमिलनाडु में DMK तो केरल में लेफ्ट जीता
    अगली खबर
    चुनावी नतीजे: बंगाल में TMC को प्रचंड बहुमत, तमिलनाडु में DMK तो केरल में लेफ्ट जीता

    चुनावी नतीजे: बंगाल में TMC को प्रचंड बहुमत, तमिलनाडु में DMK तो केरल में लेफ्ट जीता

    लेखन मुकुल तोमर
    May 02, 2021
    08:36 pm

    क्या है खबर?

    चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा के ऊपर प्रचंड जीत दर्ज की है।

    केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) लगातार दूसरी बार सत्ता में आने में कामयाब रहा है। वहीं तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन हुआ है और द्रविड़ मुन्नेत्र कजागम (DMK) के गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है।

    असम और पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन की जीत हुई है।

    पश्चिम बंगाल

    बंगाल में ममता की लहर, 215 सीटों पर जीत

    सबसे पहले बात राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण पश्चिम बंगाल की। राज्य की 292 सीटों में से 215 सीटों पर TMC ने जीत दर्ज की है या वह आगे चल रही है। वहीं भाजपा मात्र 76 सीट जीतने में कामयाब रही है।

    वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस का गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है और वह एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रहा है।

    नंदीग्राम में ममता बनर्जी को भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार झेलनी पड़ी।

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, DMK-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत

    तमिलनाडु की बात करें तो यहां DMK और कांग्रेस के गठबंधन ने जीत दर्ज की है। राज्य की 234 सीटों में से 149 सीटों पर DMK का गठबंधन आगे चल रहा है या जीत गया है।

    ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजागम (AIADMK) और भाजपा का गठबंधन पीछे है और वह मात्र 85 सीट जीत पाया है।

    अम्मा मक्कल मुनेत्र कजागम (AMMK) और कमल हसन की मक्कल निधि मियाम (MNM) एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे।

    केरल

    केरल में लेफ्ट की ऐतिहासिक जीत

    केरल की बात करें तो यहां सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन LDF 140 में से 97 सीटों पर आगे चल रही है या जीत गई है।

    कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) मात्र 43 सीट जीत पाया है। भाजपा को कोई सीट नहीं मिली है।

    केरल के पिछले 40 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई सत्तारूढ़ पार्टी या गठबंधन फिर से सत्ता में वापसी करने जा रहा है।

    असम और पुडुचेरी

    असम और पुडुचेरी में भाजपा गठबंधनों की सरकार बनना लगभग तय

    असम की 126 सीटों में से 76 सीटों पर भाजपा का गठबंधन आगे चल रहा है या जीत गया है और सत्ता में दोबारा वापसी की तरफ है। कांग्रेस का गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है।

    पुडुचेरी की बात करें तो यहां 28 सीटों का रुझान आ चुका है और भाजपा का गठबंधन 15 सीटें जीत चुका है और बड़े बहुमत की ओर है। कांग्रेस का गठबंधन मात्र आठ सीटों पर आगे है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    पुदुचेरी
    पश्चिम बंगाल चुनाव
    तमिलनाडु चुनाव

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    केरल

    चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है? तमिलनाडु
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,488 नए मामले, 113 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,752 मामले, 113 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 12,286 मरीज, कई दिन बाद घटे सक्रिय मामले भारत की खबरें

    पुदुचेरी

    क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं? तो इन मशहूर जगहों पर ज़रूर जाएं भारत की खबरें
    पुडुचेरी: चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार ने खोया बहुमत राहुल गांधी
    पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच उपराज्यपाल के पद से हटाई गईं किरण बेदी भाजपा समाचार
    पुडुचेरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से क्यों हटाया? भाजपा समाचार

    पश्चिम बंगाल चुनाव

    पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग इसी हफ्ते जारी कर सकता है चुनाव की तारीखें- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    भाजपा ने चुनाव आयोग से की पश्चिम बंगाल चुनाव में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल में छह-सात चरणों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 15 फरवरी के बाद फैसला पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: TMC में शामिल हुए क्रिकेटर मनोज तिवारी, कहा- दीदी को अकेला नहीं छोड़ सकता तृणमूल कांग्रेस

    तमिलनाडु चुनाव

    तमिलनाडु में किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने माफ किया 12,000 करोड़ का कृषि ऋण तमिलनाडु
    चुनाव तारीखों के ऐलान से चंद घंटे पहले बंगाल और तमिलनाडु सरकारों ने कीं लोकलुभावन घोषणाएं पुदुचेरी
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 25 सीटें देगी DMK, दोनों पार्टियों में हुआ सीटों का बंटवारा कांग्रेस समाचार
    तमिलनाडु चुनाव: उम्मीदवार ने किया हेलीकॉप्टर, एक करोड़ रुपये और चांद की यात्रा कराने का वादा तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025