Page Loader
मुख्यमंत्री चुने जाने पर आतिशी बोलीं- दिल्ली के सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री हैं
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री हैं (तस्वीर: फेसबुक/atishi)

मुख्यमंत्री चुने जाने पर आतिशी बोलीं- दिल्ली के सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही मुख्यमंत्री हैं

लेखन गजेंद्र
Sep 17, 2024
01:37 pm

क्या है खबर?

दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने मंगलवार को AAP विधायकों की बैठक के बाद कहा, "जितना सुख आज मेरे मन में है, उतना दुख भी है। दुख इसलिए है कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल आज अपना इस्तीफा देंगे। मैं यह कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है, जिसका नाम अरविंद केजरीवाल है।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोलीं आतिशी 

मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल आज देंगे इस्तीफा

मंगलवार को सुबह 10:30 बजे पार्टी के सभी विधायकों की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने दिया था, जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई है। आतिशी के शपथ ग्रहण की तारीख पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। अब केजरीवाल शाम को 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नए मुख्यमंत्री की जानकारी देंगे।

पहचान

कौन हैं आतिशी?

आतिशी का जन्म 8 जून, 1981 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने नई दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री हासिल की। ​आतिशी AAP की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थीं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2020 में लड़ा और कालकाजी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी।