LOADING...
पत्रकार ने हिमंत बिस्वा सरमा से पूछा 'आपत्तिजनक भाषा' के उपयोग पर सवाल, भड़के मुख्यमंत्री
पत्रकार के सवाल पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा

पत्रकार ने हिमंत बिस्वा सरमा से पूछा 'आपत्तिजनक भाषा' के उपयोग पर सवाल, भड़के मुख्यमंत्री

लेखन गजेंद्र
Apr 09, 2026
06:51 pm

क्या है खबर?

असम में विधानसभा चुनाव के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक पत्रकार से भिड़ गए। उन्होंने पत्रकार के चैनल के नाम पर सवाल उठाया और कहा कि वह उनको जवाब नहीं देना चाहते हैं। यह वाकया जालुकबाड़ी में तब घटा, जब लल्लनटॉप वेबसाइट के पत्रकार ने मुख्यमंत्री सरमा से उनके आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर सवाल पूछा। सरमा यहां मतदान करने आए थे। इस दौरान सरमा ने कहा कि उन्हें लल्लनटॉप से भाषा का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।

बातचीत

क्या हुई पत्रकार और सरमा के बीच बहस?

पत्रकार ने कांग्रेस नेताओं पर आपत्तिजनक बयान को लेकर सरमा से पूछा, "क्या आपको लगता है कि मुख्यमंत्री सरमा की भाषा पूरे चुनाव के दौरान असंसदीय हो गई है।" इस पर सरमा बोले, "मेरी भाषा लल्लनटॉप से हमेशा अच्छी है।" पत्रकार बोला, "लल्लनटॉप को आपसे प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।" तब सरमा बोले, "मुझे भी लल्लनटॉप से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। क्यों आप सवाल पूछते हैं? क्या आपने मुझसे कोई अप्वाइंटमेंट लिया। मैंने आपको प्रेसवार्ता में नहीं बुलाया। आप क्यों मुझसे सवाल पूछेंगे।"

बहस

सरमा पत्रकार से बोले- मैं आपसे बात नहीं करना चाहता

सरमा ने आगे कहा, "मैंने टीवी में आपको देखा तो मुझे लगा कि आपकी भाषा बहुत खराब है। मैं आपसे बात नहीं करना चाहता, मैं नहीं जानता की लल्लनटॉप क्या है? ये चीज क्या है, ये लल्लनटॉप चीज क्या है? लल्लनटॉप का मतलब क्या है, मैंने इंडिया टुडे, रिपब्लिक देखा है, ये क्या है, मैंने कभी नहीं देखा? आप किसी दूसरे से लीजिए, मुझसे नहीं। लल्लनटॉप का मतलब क्या है? मैं तो हिंदी भाषा में ये भी नहीं देखा।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हिमंत बिस्वा सरमा और पत्रकार में बहस

Advertisement