Page Loader
ओवैसी ने दी मोदी सरकार को चुनौती, बोले- दम है तो चीन पर करो सर्जिकल स्ट्राइक
असदुद्दीन ओवैसी ने दी चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक की चुनौती

ओवैसी ने दी मोदी सरकार को चुनौती, बोले- दम है तो चीन पर करो सर्जिकल स्ट्राइक

लेखन गजेंद्र
May 31, 2023
10:37 am

क्या है खबर?

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के भाजपा प्रमुख बंदी संजय के दावे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएं। औवेसी ने संगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "ये बोलते हैं ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। हम क्या चूड़ियां पहन कर बैठे हैं? अगर दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करो।"

बयान

क्या बोले थे बंदी संजय?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना में 2020 में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के नेता बंदी संजय ने कहा था कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) और ओवैसी की पार्टी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव जीतने के लिए रोहिंग्या, पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी मतदाताओं की मदद ले रही है। उन्होंने कहा था कि GHMC चुनाव पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रोहिंग्याओं के मतदाताओं के बिना कराए जाने चाहिए और चुनाव जीतने के बाद भाजपा पुराने शहर में सर्जिकल स्ट्राइक करेगी।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले ओवैसी