Page Loader
ममता बनर्जी से मिले अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरे विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी से मुलाकात की

ममता बनर्जी से मिले अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरे विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत

लेखन गजेंद्र
May 23, 2023
06:09 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण के लिए केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और विधायक आतिशि भी थे। इसके बाद केजरीवाल शाम तक मुंबई पहुंचेंगे। वह बुधवार को शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

समर्थन

केजरीवाल और ममता ने साधा केंद्र पर निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि आज जो दिल्ली के साथ हुआ है, वो कल किसी भी विपक्ष शासित राज्य के साथ हो सकता है, इसलिए पूरे विपक्ष को एकजुट लोकर अध्यादेश को रोकने की जरूरत है। ममता ने कहा, "वो हमें क्या समझते हैं? क्या हम बंधुआ मजदूर हैं? वो संविधान को ध्वस्त करना चाहते हैं। केवल सुप्रीम कोर्ट ही देश को बचा सकता है... केंद्र सरकार अध्यादेशों और राज्यपालों के जरिए राज्यों पर शासन करना चाहती है।"

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की मुलाकात