NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर बड़ी कार्रवाई; 44 FIR दर्ज, 2,000 पोस्टर जब्त
    अगली खबर
    दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर बड़ी कार्रवाई; 44 FIR दर्ज, 2,000 पोस्टर जब्त
    दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए

    दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर बड़ी कार्रवाई; 44 FIR दर्ज, 2,000 पोस्टर जब्त

    लेखन नवीन
    Mar 22, 2023
    11:01 am

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की मांग करने वाले पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 44 FIR दर्ज करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    दिल्ली पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तारी किया है, उनमें से 2 लोग प्रिंटिग प्रेस के मालिक बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,000 से ज्यादा मोदी विरोधी पोस्टर बरामद किए हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस ने बड़े पैमाने में अभियान चलाकर दिल्ली अलग-अलग इलाकों में लगे लगभग 2,000 'मोदी-विरोधी' पोस्टर हटा दिए। इनमें से अधिकांश पोस्टरों में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' का नारा था।

    दिल्ली पुलिस ने एक वैन से 2,000 से ज्यादा पोस्टर जब्त किए, जिन्हें कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय पहुंचाया जा रहा था। ऐसे और भी पोस्टर होने की आशंका जताई जा रही है।

    AAP

    AAP ने पोस्टर लगाये जाने को लेकर दी प्रतिक्रिया

    दिल्ली में मोदी विरोधी पोस्टर लगाये जाने के इस ताजा घटनाक्रम को लेकर AAP की प्रतिक्रिया भी आ गई है।

    AAP ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है ,जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 FIR कर दीं? प्रधानमंत्री मोदी, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर क्यों?'

    ट्विटर पोस्ट

    AAP ने साधा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

    PM Modi, इस पर कितनी F.I.R. करवाओगे?

    अब तो हर कोने से आवाज़ आ रही है: #ModiHataoDeshBachao pic.twitter.com/ZrfVKTGiAF

    — AAP (@AamAadmiParty) March 22, 2023

    पुलिस

    AAP मुख्यालय ले जाये जा रहे थे पोस्टर- पुलिस

    दिल्ली विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया है कि पुलिस ने आईपी एस्टेट में एक वैन को जब्त किया है, जो दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित AAP मुख्यालय से जा रही थी।

    पाठक ने कहा, "गिरफ्तार किये गए शख्स ने बताया है कि उसे उसके मालिक ने AAP मुख्यालय में पोस्टर डिलीवरी करने के लिए कहा था और उसने एक दिन पहले भी ये पोस्टर डिलीवर किए थे। दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।"

    कार्रवाई

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस को ऐसे 50,000-50,000 पोस्टर छापने का ऑर्डर दिया गया था। इन कंपनियों से जुड़े लोगों ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक ऐसे तमाम पोस्टर चिपकाए। इन प्रेस मालिकों को पोस्टरों पर प्रेस का नाम नहीं छापने की वजह से गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादतर FIR सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने और प्रेस पुस्तक पंजीकरण अधिनियम के तहत दर्ज की गई हैं।

    FIR

    दिल्ली में कहां-कहां हुईं FIR दर्ज?

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में 20 FIR उत्तर-पश्चिम जिले में, 6 उत्तर दिल्ली में और 5 पश्चिम दिल्ली में, शाहदरा और द्वारका में 3-3, मध्य, पूर्वोत्तर और पूर्वी दिल्ली में 2-2 और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में एक FIR दर्ज की गई है।

    उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए सभी 4 लोगों को जमानत मिल गई है और वह इस बात की जांच कर रहे हैं कि प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को यह ऑर्डर कहां से मिला था।

    जानकारी

    दिल्ली में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

    2 साल पहले कोरोना वायरस के दौरान भी दिल्ली में ऐसी घटना सामने आई थी। तब दिल्ली पुलिस द्वारा 25 FIR दर्ज करने के बाद 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस दौरान भी जगह-जगह प्रधानमंत्री की आलोचना वाले पोस्टर लगाए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    दिल्ली पुलिस
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    नरेंद्र मोदी

    G-20 बैठक में प्रधानमंत्री मोदी बोले- असफल हो गई है वैश्विक शासन की व्यवस्था G-20 शिखर सम्मेलन
    राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में बोले- मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं, लोकतंत्र खतरे में राहुल गांधी
    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा सरकार
    किरेन रिजिजू बोले- भारतीय लोकतंत्र को खतरे में बताना सोची-समझी साजिश किरेन रिजिजू

    दिल्ली पुलिस

    सुल्तानपुरी हादसा: गृह मंत्रालय के आदेश पर मुख्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज दिल्ली
    दिल्ली: तेज रफ्तार कार ने IIT के 2 छात्रों को टक्कर मारी, एक की मौत दिल्ली
    दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले दीवारों पर लिखे गए देश-विरोधी और खालिस्तानी नारे दिल्ली
    दिल्ली: शिक्षक ने यूनिफॉर्म के लिए लगाई फटकार तो 3 छात्रों ने चाकू घोंपा दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा दिल्ली सरकार
    दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक ने लहराई नोटों की गड्डी, बोले- रिश्वत देने की हुई कोशिश दिल्ली विधानसभा
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली

    दिल्ली

    अमित शाह से मिले पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन, सोशल मीडिया पर की भारत की तारीफ केविन पीटरसन
    अब JNU में धरना देने पर लगेगा 20,000 रुपये का जुर्माना, हिंसा की तो दाखिला रद्द जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
    गरवी गुजरात ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी होटल जैसी सुविधाएं, जानिए इसकी अन्य खासियत और पैकेज गुजरात
    JNU प्रशासन ने आंदोलन और धरने पर 20,000 रुपये जुर्माने के आदेश को वापस लिया जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025