Page Loader
आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी को झटका, YSR के तीसरे राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दिया
आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी के पार्टी के सांसद ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी को झटका, YSR के तीसरे राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दिया

लेखन गजेंद्र
Sep 27, 2024
12:07 pm

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश में राजनीतिक संकट से जूझ रहे पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी को एक और झटका लगा है। YSR कांग्रेस पार्टी के तीसरे राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दे दिया है। सांसद रयागा कृष्णैया ने मंगलवार को अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया था, जिसे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। हाल ही में YSR कांग्रेस पार्टी के बीधा मस्तान राव जाधव और वेंकटरमण राव मोपीदेवी ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

इस्तीफा

TDP पर सांसदों को खरीदने का आरोप

आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हारने के बाद YSR कांग्रेस के लिए यह चिंताजनक माना जा रहा है। कृष्णैया से पहले जाधव और मोपीदेवी ने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल होने की योजना के साथ रेड्डी की पार्टी छोड़ी थी। YSR कांग्रेस ने कहा कि कृष्णैया के इस्तीफे से पार्टी कमजोर नहीं होगी। पार्टी ने TDP प्रमुख और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ गठजोड़ का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि नायडू नेताओं को खरीद रहे हैं।

सीट

राज्यसभा में YSR कांग्रेस के पास कितनी बची सीटें?

राज्यसभा में YSR कांग्रेस के पास पहले 12 सांसद थे। 3 सांसदों के इस्तीफा देने के बाद अब सिर्फ 9 सांसद बचे हैं। राज्यसभा में आंध्र प्रदेश से अभी रेड्डी की पार्टी के ही सांसद हैं। TDP से कोई सांसद नहीं। मौजूदा सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने पर इसमें TDP सांसदों की मौजूदगी होगी। बता दें, राज्यसभा में YSR कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को पीछे से समर्थन दिया है। भाजपा अब TDP के साथ गठबंधन में है।