Page Loader
आंध्र प्रदेश: जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण चाहते हैं उपमुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में 5 पद
आंध्र प्रदेश में उपमुख्यमंत्री पद चाहते हैं पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश: जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण चाहते हैं उपमुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में 5 पद

लेखन गजेंद्र
Jun 11, 2024
12:54 pm

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी उभरी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू बुधवार 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उनकी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में ठीक-ठाक जगह पाने की इच्छा जताई है। इंडिया टुडे के मुताबिक, पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पद समेत कैबिनेट में 5 पद चाहते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

सरकार

सभी विधायकों की होनी है बैठक

आंध्र प्रदेश में नायडू के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल TDP, जनसेना पार्टी और भाजपा के विधायकों की बैठक होनी है। बैठक में नायडू को सदन का नेता चुना जाना है। उससे पहले जनसेना पार्टी के विधायकों की मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। यह प्रस्ताव जनसेना के विधायक एन मनोहर ने रखा था, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

चुनाव परिणाम

जनसेना को मिल सकते हैं 3 पद

आंध्र प्रदेश की 175 सीटों में से TDP ने 135 सीटें जीती हैं। जनसेना पार्टी ने 21 और भाजपा ने 8 सीटें जीती हैं। NDA ने कुल 164 सीटें जीती हैं। यहां कैबिनेट की 25 सीटों में TDP अपने पास 20 सीटें रख सकती है। जनसेना को उपमुख्यमंत्री समेत 3 सीटें और भाजपा को 2 सीटें दी जा सकती हैं। आंध्र प्रदेश विधानसभा सत्र 17 जून से शुरू होगा, जिसमें विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।