LOADING...
आंध्र प्रदेश चुनाव में हुई थी बड़ी धांधली? मात्र 6 सेकेंड में एक वोट पर सवाल
आंध्र प्रदेश चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के साथ प्रचार करते हुए (फाइल तस्वीर)

आंध्र प्रदेश चुनाव में हुई थी बड़ी धांधली? मात्र 6 सेकेंड में एक वोट पर सवाल

लेखन गजेंद्र
Apr 02, 2026
11:05 am

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश में 2024 के विधानसभा चुनाव में हुई चंद्रबाबू नायडू की जीत पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में भारत जोड़ो अभियान की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव के दौरान "असामान्य" मतदान पैटर्न का खुलासा किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि आंध्र प्रदेश में रात 2 बजे तक 4 प्रतिशत तक मतदान हुआ था और 6 सकेंड में एक वोट डाला गया, जो असामान्य बात है।

खुलासा

रात साढ़े 11 बजे से 2 बजे के बीच 17 लाख से अधिक वोट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्थशास्त्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर ने दावा किया कि 2024 के चुनाव में कुल वोटों में लगभग 4.16 प्रतिशत वोट रात 11:45 से सुबह 2 बजे के बीच डाले गए। इसमें रात 8 से तड़के 2 बजे तक लगभग 52 लाख वोट दर्ज हुए और आधी रात के बाद अकेले 17 लाख से अधिक वोट हुआ। प्रभाकर का दावा है कि आधी रात के बाद हर 20 सेकंड में एक वोट हुआ।

आरोप

मात्र 6 सेकेंड में एक वोट कैसे?

प्रभाकर ने सवाल उठाया कि अगर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को रीसेट होने में 14 सेकंड लगते हैं, तो मात्र 6 सेकंड में वोट कैसे डाले जा रहे थे? उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई मतदाता इतने कम समय में मतदान केंद्र में प्रवेश करके वोट डाल सकता है और बाहर निकल सकता है?" प्रभाकर ने कहा कि चुनाव में रात 8 बजे के बाद "कुछ असामान्य" घटना घटी थी।

Advertisement

आरोप

चुनाव में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया

प्रशांत भूषण ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फॉर्म 17C, जिसमें प्रत्येक बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या शामिल है, को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? पिछले साल नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी यही चिंता जताई थी। भूषण ने विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए VVPAT पर्चियों की अनिवार्य गिनती की मांग की। उन्होंने मतदान के बाद कतार में खड़े मतदाताओं के सार्वजनिक रिकॉर्ड न होने पर गड़बड़ी की ओर इशारा किया।

Advertisement

मांग

एसवाई कुरैशी ने रिकॉर्ड की जांच की मांग की

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने फॉर्म 17C और फॉर्म-20 सहित चुनाव रिकॉर्ड की ऑडिट की मांग की। फॉर्म-20 वोटों की गिनती के बाद रिटर्निंग ऑफिसर की अंतिम परिणाम शीट होती है। उन्होंने कहा, "यदि फॉर्म 17C पर बूथ स्तर पर हस्ताक्षर और मुहर लगाई जाती है, तो बाद में एकत्रित आंकड़ों में विसंगतियां क्यों दिखाई देती हैं?" प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगेंद्र यादव और राजेश महापात्रा भी शामिल थे।

चुनाव

TDP ने जीती थी 164 सीट

13 मई, 2024 को शाम 5 बजे आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने 68.04 प्रतिशत मतदान की जानकारी दी। इसके बाद चुनाव आयोग ने रात 8 बजे एक विज्ञप्ति में मतदान 68.12 प्रतिशत, फिर रात 11.45 बजे 76.50 प्रतिशत और 4 दिन बाद अंतिम मतदान 81.79 प्रतिशत बताया। चुनाव में नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (TDP) 175 में 135 सीटें जीती। भाजपा ने 8 और पवन कल्याण की जनसेना ने 21 सीटें जीतीं थीं।

Advertisement