NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / इस्तीफा देने पर अड़े राहुल ने की प्रियंका से मुलाकात, शाम को होगी कांग्रेस की बैठक
    राजनीति

    इस्तीफा देने पर अड़े राहुल ने की प्रियंका से मुलाकात, शाम को होगी कांग्रेस की बैठक

    इस्तीफा देने पर अड़े राहुल ने की प्रियंका से मुलाकात, शाम को होगी कांग्रेस की बैठक
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 28, 2019, 01:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस्तीफा देने पर अड़े राहुल ने की प्रियंका से मुलाकात, शाम को होगी कांग्रेस की बैठक

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज शाम 4:30 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल अपने पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह प्रिंयका गांधी, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल अपना फैसला पलटने को तैयार नहीं हैं। अगर वो अपने फैसले पर अड़े रहे तो इस सप्ताह कांग्रेस कार्यसमिति की दोबारा बैठक हो सकती है।

    वरिष्ठ नेताओं से नाराज हैं राहुल

    कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य तरुण गोगोई ने NDTV से कहा, "वह अपना फैसला नहीं पलटेंगे, लेकिन मैं चाहता हूं कि वो अध्यक्ष बने रहें। राहुल वरिष्ठ नेताओं से खुश नहीं हैं। जैसा नेताओं ने काम किया है वो राहुल की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे।"

    राहुल ने नया अध्यक्ष ढूंढने को कहा

    सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और उन्हें नया अध्यक्ष खोजने को कहा है। हालांकि अहमद पटेल ने इस बात को खारिज किया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने सोमवार को अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए थे और किसी भी नेता से मुलाकात नहीं की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी उनसे मुलाकात किए बगैर लौटना पड़ा।

    कांग्रेस ने शुरू की नए अध्यक्ष की खोज- सूत्र

    मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, राहुल के अपने स्टैंड पर बने रहने के कारण कांग्रेस ने नए अध्यक्ष की खोज शुरू कर दी है। नए अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की सहमति ली जाएगी। शनिवार को हुई कार्यसमिति की बैठक में राहुल ने कहा था कि उनकी जगह सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी को अध्यक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पद पर नया चेहरा होना चाहिए।

    लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त

    लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इन चुनावों में कांग्रेस 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपना खाता नहीं खोल पाई। देश की सबसे पुरानी पार्टी 543 सदस्यों वाली लोकसभा में केवल 52 सीटें जीत पाईं, जिस वजह से उसे नेता विपक्ष का पद भी गंवाना पड़ा। दिसंबर में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने वाली कांग्रेस इन राज्यों में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

    कार्यसमिति की बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर चुके थे राहुल

    इससे पहले शनिवार को CWC बैठक में राहुल ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जिसे CWC ने सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया।। उन्होंने कहा था कि वह इस्तीफे के बाद भी पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे। बैठक में जब अध्यक्ष के लिए प्रियंका का नाम सामने आया तो राहुल ने कहा, "मेरी बहन को इसमें मत खींचिए।" उन्होंने गांधी परिवार से बाहर नया अध्यक्ष चुनने पर विशेष जोर दिया।

    सोनिया और प्रियंका राहुल के फैसले के साथ

    राहुल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला करने के बाद से ही पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल की मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने भी पहले राहुल को मनाने की कोशिश की, लेकिन अब वो फैसले पर राहुल के साथ हैं और इस चीज को स्वीकार करती हैं कि कांग्रेस को मानना पड़ेगा कि अब नेतृत्व में परिवर्तन के साथ-साथ पार्टी में पूर्ण बदलाव की जरूरत है।

    गांधी परिवार से रहे हैं कांग्रेस के अधिकांश अध्यक्ष

    आजादी के बाद ज्यादातर समय गांधी परिवार का कोई सदस्य ही कांग्रेस अध्यक्ष रहा है। जवाहर लाल नेहरू के दौर में और राजीव गांधी की हत्या के बाद कुछ समय के लिए गांधी परिवार से बाहर के लोग कांग्रेस अध्यक्ष रहे। 1998 में सीताराम केसरी को पद से हटाते हुए सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं। उनके नाम सबसे अधिक समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड है। 2017 में राहुल ने सोनिया से अध्यक्ष पद का भार संभाला था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश
    भारतीय जनता पार्टी
    राजस्थान
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी
    अशोक गहलोत
    लोकसभा चुनाव

    छत्तीसगढ़

    अरुणाचल प्रदेश: उग्रवादी हमले में विधायक समेत 7 लोगों की मौत, घात लगाकर किया हमला नरेंद्र मोदी
    CGBSE 10th-12th Board Result 2019: घोषित हुए नतीजें, यहां से जानें कैसे देखें रिजल्ट शिक्षा
    चुनाव से दो दिन पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, भाजपा विधायक समेत 5 की मौत देश
    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में BSF के 4 जवान शहीद नक्सलवाद

    मध्य प्रदेश

    कमल नाथ सरकार पर संकट के बादल, मंत्रियों को विधायकों के संपर्क में रहने को कहा भारतीय जनता पार्टी
    कर्नाटक में कांग्रेस-JD(S) सरकार पर लटकी तलवार, भाजपा नेताओं से मिले कांग्रेस विधायक कर्नाटक
    परीक्षा में छात्रों का खराब रिजल्ट आने पर स्कूलों के शिक्षकों की होगी परीक्षा शिक्षा
    राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, संकट में गहलोत और कमलनाथ राजस्थान

    भारतीय जनता पार्टी

    दो मंत्रियों की बगावत के बाद कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा, मुश्किल में गहलोत सरकार राजस्थान
    पार्टी की हार से निराश लालू ने अस्पताल में दो दिन तक नहीं खाया खाना बिहार
    हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे पर इस्तीफे, अब तक 6 प्रदेश अध्यक्षों ने छोड़ा पद ओडिशा
    लोगों का शुक्रिया अदा करने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा नरेंद्र मोदी

    राजस्थान

    राहुल गांधी के तीखे तेवर, कहा- वरिष्ठ नेताओं ने बेटों को पार्टी हित से ऊपर रखा मध्य प्रदेश
    शख्स के पेट से निकले आठ चम्मच, एक चाकू और दो टूथब्रश, डॉक्टर हैरान हिमाचल प्रदेश
    लोकसभा चुनाव परिणाम: कई राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कुछ में 1-2 सीटों पर सिमटी दिल्ली
    इन राज्यों में भाजपा ने लहराया भगवा झंडा, सीटों को तरसी विपक्षी पार्टियां मध्य प्रदेश

    सोनिया गांधी

    रिपोर्ट: अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े राहुल गांधी, कहा- गांधी परिवार से नहीं होगा अगला अध्यक्ष राहुल गांधी
    स्मृति ईरानी ने करीबी सहयोगी के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, कल रात हुई थी हत्या भारतीय जनता पार्टी
    अमेठी: स्मृति ईरानी के करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या, सोते समय किया हमला मनोहर पर्रिकर
    कल होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं राहुल गांधी राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी बने रहेंगे कांग्रेस के अध्यक्ष, CWC ने नहीं स्वीकार किया इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की कतार, राज बब्बर समेत तीन प्रदेशाध्यक्षों ने छोड़े पद ओडिशा
    प्रचंड बहुमत के साथ मोदी की वापसी, जानें कहां क्या रहा हाल और सभी संबंधित आंकड़े नरेंद्र मोदी
    स्मृति ईरानी का ऐतिहासिक उलटफेर, राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में 55,120 वोटों से हराया भारतीय जनता पार्टी

    कांग्रेस समाचार

    केजरीवाल से टकराव के बाद AAP विधायक अलका लांबा का ऐलान, 2020 में छोड़ देंगी पार्टी ट्विटर
    शपथ लेने से पहले मां से मिलने गुजरात और लोगों का धन्यवाद करने काशी जाएंगे मोदी नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव परिणाम: कैसे पश्चिम बंगाल में खिला भाजपा का कमल, पढ़ें विश्लेषण पश्चिम बंगाल
    EVM के वोटों से VVPAT पर्चियों के मिलान के कारण देर से आएंगे अंतिम नतीजे भारतीय सुप्रीम कोर्ट

    प्रियंका गांधी

    लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने कहां और क्यों की सबसे अधिक रैलियां, समझें ओडिशा
    वोटों के लिए अमेठी में नमाज और मध्य प्रदेश में मंदिर जाती हैं प्रियंका- स्मृति ईरानी भारतीय जनता पार्टी
    पंजाबः प्रियंका ने खुद को बताया पंजाबी बहू, लोगों से राहुल को प्रधानमंत्री बनाने की अपील भारतीय जनता पार्टी
    राहुल ने मोदी से पूछा- क्या बारिश में सभी विमान रडार से गायब हो जाते हैं? मध्य प्रदेश

    अशोक गहलोत

    अलवर गैंगरेप मामलाः पुलिस ने किया चुनाव खत्म होने का इंतजार, हफ्ते बाद हुई पहली गिरफ्तारी राजस्थान
    राजस्थान: क्या रहे थे 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे और इस बार क्या है संभावना? भारतीय जनता पार्टी
    राजस्थान में दर्दनाक हादसाः बारात में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 13 की मौत, 18 घायल राजस्थान
    राजनीति के साथ प्रियंका गांधी की ट्विटर पर भी एंट्री, राहुल गांधी को किया फॉलो ट्विटर

    लोकसभा चुनाव

    इमरान ने की मोदी से बात, कहा- भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार पाकिस्तान भारत की खबरें
    ट्रंप ने फोन कर दी प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई, अगले महीने मिलेंगे दोनों नेता नरेंद्र मोदी
    अंतरिक्ष मिशन, महिला सशक्तिकरण समेत नई सरकार के एजेंडे में शामिल होंगी ये योजनाएं नरेंद्र मोदी
    खराब स्वास्थ्य के कारण अरुण जेटली का वित्त मंत्री बनना मुश्किल- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023