अखिलेश यादव ने वोट गड़बड़ी पर अधिकारियों को चेतावनी दी, कहा- जेल जाएंगे और पेंशन रुकेगी
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को मतदान सूची से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर भाजपा नेताओं और अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव जेल होगा और उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करके उनकी पेंशन भी रुकवाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अधिकारियों पर दबाव डालकर गैरकानूनी रूप से नाम जुड़वाने की जो चाल चल रही है उसके खिलाफ FIR कराई जाएगी।
चेतावनी
अखिलेश ने कहा- पैनी गहरी नजर रहेगी
अखिलेश ने एक्स पर लिखा, 'फॉर्म-6 की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी। भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव कारागार होगा।'
उन्होंने लिखा कि भाजपाई और उनके षड्यंत्रजीवी संगी-साथी प्रदेश में अपनी हार देखकर विशेष खुफिया मुहिम चलाकर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे (ASDD) नाम के जरिए नकली वोट जोड़ने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन हर बूथ से लेकर चुनाव आयोग तक एक-एक नए वोट पर पैनी-गहरी नजर रहेगी।
बयान
न कोई बेईमान बचेगा, न किसी बेईमान को छोड़ा जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि हमने ऐसी व्यवस्था की है कि हर सजग नागरिक अपने पड़ोस के नए जुड़ने वाले वोट पर निगाह रखे, अगर बेईमानी से नाम जुड़ भी गया तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त कराएंगे, पेंशन-फंड रुकवाएंगे और सजा भी दिलवाएंगे।
उन्होंने कहा कि जब मुकदमा चलेगा और सजा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा, अधिकारी याद रखें भाजपा किसी की सगी नहीं है, कोई बेईमान छोड़ा नहीं जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
अखिलेश यादव की चेतावनी
‘फ़ार्म छह’ की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 17, 2026
भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव कारागार होगा।
भाजपाई और उनके षड्यंत्रजीवी संगी-साथी उप्र में अपनी हार सामने देखकर विशेष ख़ुफ़िया मुहिम चलाकर ASDD अर्थात ‘Absent, Shifted, Dead…