Page Loader
उत्तर प्रदेश: ताजमहल में पनप रहे मच्छर, अखिलेश ने तस्वीर शेयर कर कसा भाजपा पर तंज
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ताजमहल में मच्छरों के पनपने की तस्वीर शेयर कर भाजपा पर तंज कसा (तस्वीर: ट्विटर/@yadavakhilesh)

उत्तर प्रदेश: ताजमहल में पनप रहे मच्छर, अखिलेश ने तस्वीर शेयर कर कसा भाजपा पर तंज

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2023
05:24 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा के ताजमहल की एक तस्वीर शेयर कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। अखबार की तस्वीर में ताजमहल के अंदर रॉयल गेट के सामने नहर में मच्छर दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश ने ट्वीट किया, 'भाजपा सरकार में तथाकथित स्मार्ट सिटी आगरा की उपलब्धियां: ताजमहल मच्छरों से आबाद, यमुना नदी गंदगी से लबालब, कूड़े के ढेर, ट्रैफ़िक ने आगरा की गति रोकी, खुले जानवरों से आगरा चिड़ियाघर बन गया।"

सवाल

अखिलेश ने पूछा- मेयर कहां है

अखिलेश ने मामले पर सवाल पूछते हुए ट्वीट किया कि इलाके के भाजपा के मेयर कहां हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश ने जो तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, वह अमर उजाला अखबार की है। उसमें लिखा है, "रॉयल गेट के सामने नहर बनी है। यहां गंदे पानी में जमी काई पर सोमवार को हजारों की संख्या में मच्छर बैठे थे। देश-विदेश से ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटकों ने भी इसकी तस्वीर ली।"

ट्विटर पोस्ट

अखिलेश ने तस्वीर शेयर कर सवाल उठाए