Loading...
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी, नौकरी और बेरोजगारी भत्ते का वादा
उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी, नौकरी और बेरोजगारी भत्ते का वादा

लेखन गजेंद्र
Nov 26, 2026
05:04 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी (SP) का घोषणापत्र गुरुवार को जारी कर दिया गया। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के एक होटल में आयोजित समारोह के दौरान '2027 का संकल्प, PDA का प्रणपत्र। जन-मन का मैनिफेस्टो !' जारी किया। अखिलेश ने घोषणापत्र जारी कर कहा कि जिन 26,000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया गया है, उनको दोबारा से खोला जाएगा और हर विभाग में भर्तियां खुलेंगी।

घोषणा

5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगारी भत्ता

अखिलेश ने वादा किया कि उनकी पार्टी की सरकार आने पर 5 साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और जिन विभागों में पद खाली है, उनको भरा जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 2 करोड़ युवाओं को निजी और अन्य क्षेत्रों में रोजगार दिलाया जाएगा। उन्होंने नौकरी न मिलने की सूरत में बेरोजगार युवकों को 5,000 रुपये भत्ता देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए कैलेंडर भी बनाया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी किया

ADVERTISEMENT