LOADING...
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और I-PAC के बीच समझौता लटका, पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु हार का असर
अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के कहने पर I-PAC की प्रस्तुति देखी थी

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और I-PAC के बीच समझौता लटका, पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु हार का असर

लेखन गजेंद्र
May 06, 2026
02:38 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में करारी हार को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने फिलहाल राजनीतिक परामर्श फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) से दूरी बना ली है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए I-PAC के साथ समझौता करना चाह रहे थे, लेकिन अब बातचीत रोक दी गई है। पार्टी अपने चुनाव प्रचार प्रबंधन व्यवस्था को लेकर महीनों से चर्चा कर रही थी। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की थी।

समझौता

I-PAC ने उत्तर प्रदेश में कामकाज बंद किया

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि समाजवादी पार्टी ने इस साल की शुरूआत में समझौता किया था, जो अब रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संगठन ने उत्तर प्रदेश में अपना कार्यालय बंद कर दिया है और लगभग 30-40 नियुक्त लोगों को काम पर न आने के लिए कहा गया है। I-PAC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि अखिलेश के साथ समझौता करवाने में ममता ने अहम भूमिका निभाई थी।

प्रस्तुति

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अभी समझौता न होने की बात

टाइम्स ऑफ इंडिया का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेतृत्व के कहने पर उत्तर प्रदेश को लेकर बनाए गए अभियान का I-PAC का प्रस्तुतिकरण देखा था, लेकिन कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ था। बताया जा रहा हैकि उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान का नेतृत्व करने के लिए निदेशक विनेश चंदेल को चुना जाना था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी ने योजना को खतरे में डाल दिया। बताया जा रहा है कि अखिलेश समझौते के इच्छुक नहीं थे।

Advertisement

कारण

विधानसभा चुनाव में हार और ED की कार्रवाई बनी कारण

अखिलेश ने ममता बनर्जी के कहने पर I-PAC का प्रेजेंटेशन देखा था, वह इच्छुक नहीं थे। अखिलेश और ममता के बीच काफी मजबूत राजनीतिक संंबंध हैं। बंगाल में TMC और तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की हार से अखिलेश का मनोबल टूट गया। दोनों राज्यों में अभियान का जिम्मा I-PAC के पास था। इसके अलावा, बंगाल में कोयला तस्करी मामले में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी और गिरफ्तारी से भी अखिलेश का मन खराब हुआ।

Advertisement