NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बहुमत नहीं मिला तो जा सकते हैं भाजपा के साथः अजीत जोगी
    राजनीति

    बहुमत नहीं मिला तो जा सकते हैं भाजपा के साथः अजीत जोगी

    बहुमत नहीं मिला तो जा सकते हैं भाजपा के साथः अजीत जोगी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 26, 2018, 05:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बहुमत नहीं मिला तो जा सकते हैं भाजपा के साथः अजीत जोगी

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। इस चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ अपनी किस्मत आजमा रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अजीत जोगी ने भाजपा के साथ जाने का इशारा किया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो वह भाजपा के साथ जा सकते हैं। अजीत जोगी ने कहा कि राजनीति में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

    भाकपा और बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं अजीत जोगी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं। इन सीटों के लिए अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बसपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के साथ गठबंधन किया है। इसके तहत जोगी की पार्टी को 55 सीटें, बसपा को 33 सीटें और भाकपा को 2 सीटें दी गई हैं। जोगी ने अपनी पार्टी को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें 10 सीटें भी मिलीं तो अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

    कौन हैं अजीत जोगी

    मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद अजीत जोगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्होंने 2000-2003 तक राज्य का नेतृत्व किया था। 2016 में कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी। 29 अप्रैल 1946 को जन्में अजीत जोगी राजनीति में आने से पहले भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा में नौकरी कर चुके हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुझाव पर जोगी ने राजनीति में कदम रखा था।

    दो चरणों में होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण निर्धारित किए गए हैं। पहले चरण के तहत 18 सीटों पर 12 नवंबर को चुनावी प्रक्रिया पूरी हो गई है। दूसरे चरण में 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनावों का नतीजा 12 दिसंबर को घोषित होगा। छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 85 लाख, 45 हजार 819 मतदाता हैं। 2013 में हुए चुनावों में राज्य में 21,418 मतदान केंद्र थे, जो इस साल बढ़कर 23,632 हो गए हैं।

    पहले चरण की वोटिंग

    आपको बता दें 12 नवंबर को पहले चरण की चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहले चरण में कुल 70 प्रतिशत वोटिंग हुई। जानकारी के अनुसार इस दौरान कोंडागांव में 61.47 प्रतिशत, बस्तर में 58 प्रतिशत, कांकेर में 62 प्रतिशत, दंतेवाड़ा में 49 प्रतिशत और डोंगरगढ़ में 71 प्रतिशत वोटिंग हुई। पहले चरण में नक्सल प्रभावित आठ जिलों के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया है।

    मुख्यमंत्री पद के दावेदार

    भाजपा ने इन चुनावों में लगातार तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के लिए अभी कोई चेहरा घोषित नहीं किया है। राज्य में लगे पार्टी के पोस्टर्स पर राहुल गांधी का चेहरा प्रमुखता से दिखता है। पार्टी के प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री बनने लायक कई नेता हैं। वहीं अजीत जोगी खुद के मुख्यमंत्री बनने का दावा ठोक चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मायावती
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज
    माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया बिंग सर्च इंजन और एज ब्राउजर, बदल जाएगा सर्च का अंदाज माइक्रोसॉफ्ट
    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, दोनों ने बोला- अब पर्मानेंट बुकिंग हो गई सिद्धार्थ मल्होत्रा

    मायावती

    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया उत्तर प्रदेश
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव और मायावती- रिपोर्ट भारत जोड़ो यात्रा
    मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए तो विपक्ष के साथ जाने को तैयार- बसपा नीतीश कुमार
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय फीस वृद्धि: छात्रों का प्रदर्शन हुआ उग्र; 100 साल से नहीं बढ़ा शुल्क इलाहाबाद

    कांग्रेस समाचार

    अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर बोले राहुल, कहा- प्रधानमंत्री मोदी और गौतम अडाणी के बीच क्या रिश्ता? राहुल गांधी
    महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा महाराष्ट्र
    त्रिपुरा चुनाव: माणिक्य देबबर्मा की नई 'टिपरा मोथा' पार्टी ने त्रिकोणीय बनाया मुकाबला, जानें अहम बातें त्रिपुरा चुनाव
    सोनिया गांधी ने केंद्रीय बजट को बताया गरीबों पर 'मौन प्रहार' सोनिया गांधी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023