
शशि थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर कांग्रेस का जवाब, गिनाए पाकिस्तान पर 6 हमले
क्या है खबर?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर खुद अपनी पार्टी के लिए मुसीबत बन गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को पहली बार बताया, जो कांग्रेस ने भी पुराने आंकड़े सबके सामने रख दिए।
गुरुवार को कांग्रेस ने एक्स पर उनकी सरकारों द्वारा किए गए 6 सर्जिकल स्ट्राइक गिनाए, जो पाकिस्तान पर किए गए थे। ये स्ट्राइक 2008 से लेकर 2014 तक के थे।
इनमें मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद की भी कार्रवाई शामिल है।
दावा
कांग्रेस ने कब-कब की सर्जिकल स्ट्राइक?
कांग्रेस ने बताया कि उनकी सरकार ने 19 जून, 2008 को पुंछ में भट्टल सेक्टर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया था।
इसके अलावा कांग्रेस ने 30 अगस्त से 1 सितंबर, 2011 में केल में शारदा सेक्टर नीलम नदी घाटी के पास, 6 जनवरी, 2013 को सावन पात्रा चेकपोस्ट पर, 27-28 जुलाई, 2013 को नाजापीर सेक्टर पर, 6 अगस्त, 2013 और 14 जनवरी, 2014 को नीलम घाटी पर हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया था।
ट्विटर पोस्ट
कांग्रेस का दावा
𝐅𝐨𝐫 𝐘𝐨𝐮𝐫 𝐈𝐧𝐟𝐨𝐫𝐦𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 👇🏼 pic.twitter.com/kkTLrmr3BS
— Congress (@INCIndia) May 29, 2025
विवाद
थरूर के किस बयान से छिड़ा है विवाद?
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रुख रखने और 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार ने सांसदों के 7 समूहों को 33 देशों के दौरे पर भेजा है।
कांग्रेस सांसद थरूर का समूह अमेरिका और पनामा समेत अन्य देश गया है।
पनामा में थरूर ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
इस बयान पर कांग्रेस नेता सफाई दे रहे हैं।