NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी
    अगली खबर
    अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी
    केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का ऐलान किया है

    अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी

    लेखन नवीन
    Jan 29, 2024
    03:12 pm

    क्या है खबर?

    आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने का ऐलान किया है।

    AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन INDIA में रहकर लड़ा जाएगा और गठबंधन के साथ यहां समझौता जारी रहेगा, लेकिन विधानसभा चुनाव पार्टी अपने बूते पर ही लड़ेगी।

    हाल में AAP ने पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया था।

    बयान

    केजरीवाल ने अपने बयान में क्या कहा?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया।

    उन्होंने कहा, "हरियाणा के दोनों तरफ (दिल्ली और पंजाब) AAP की सरकारें हैं तो इनके केंद्र (हरियाणा) में बैठे लोग भी उसी रास्ते पर क्यों नहीं जा सकते? चुनाव अक्टूबर में है और यह आपके हाथ में है। सुनिश्चित करें कि हरियाणा में AAP की सरकार चुनी जाए। मुझे विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे।"

    बयान

    केजरीवाल ने हरियाणा में सरकार बनाने का किया दावा

    केजरीवाल का दावा है कि AAP आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगी और हरियाणा के लोगों को AAP शासित राज्यों की तरह 24 घंटे बिजली आपूर्ति और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

    उन्होंने पूछा किया कि क्या कांग्रेस और भाजपा ऐसा काम कर सकते हैं, जैसे काम उनकी सरकार ने दिल्ली और पंजाब में किया है।

    दरअसल, AAP की बहुत पहले से हरियाणा पर नजर है, जो दिल्ली और पंजाब की तरह एक छोटा राज्य है।

    मायने

    विपक्षी गठबंधन INDIA की एकता पर उठने लगे सवाल

    केजरीवाल ने ऐसे वक्त में हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है, जब विपक्षी पार्टियों का गठबंधन INDIA बिखरता हुआ नजर आ रहा है।

    पहले ही पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

    रविवार को नीतीश कुमार भी INDIA गठबंधन का साथ छोड़कर भाजपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गए हैं। इससे गठबंधन लगभग खत्म हो गया है।

    हरियाणा

    2019 में क्या रहे थे विधानसभा चुनाव परिणाम?

    2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 40 सीटों पर जीत हासिल की थीं, जबकि कांग्रेस के हिस्से 31 सीटें आई थीं।

    जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 10 सीटें जीतीं और 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। AAP ने 46 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसके हिस्से एक भी सीट नहीं आई।

    वर्तमान में यहां भाजपा-JJP के गठबंधन की सरकार है और मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    हरियाणा
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    आम आदमी पार्टी समाचार

    पंजाब में कांग्रेस के साथ विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल बोले- हम INDIA के साथ पंजाब
    शराब नीति मामला: AAP सांसद संजय सिंह के घर पर ED का छापा दिल्ली
    दिल्ली शराब नीति मामले में AAP को भी आरोपी बना सकती है ED- रिपोर्ट दिल्ली
    संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प दिल्ली पुलिस

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर मनीष सिसोदिया को याद किया, लिखा- वे झूठे मामले में बंद मनीष सिसोदिया
    दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे केजरीवाल, मणिपुर और चीन पर घेरा; जानें क्या-क्या कहा नरेंद्र मोदी
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में साधा निशाना, बोले- RSS वालों का सबसे खुराफाती दिमाग दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर साधा निशाना, विपक्षी एकता पर उठे सवाल  आम आदमी पार्टी समाचार

    हरियाणा

    हरियाणा सरकार को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण रद्द किया  हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट
    दिल्ली पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू के साथी को गिरफ्तार किया, लिखे थे देश विरोधी नारे दिल्ली पुलिस
    नोटों की माला से करोड़ों के मायरा तक, पैसों के कारण चर्चा में रहीं ये शादियां राजस्थान
    देशभर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें कितनी हैं? जानिए मुख्य शहरों के दाम  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    विधानसभा चुनाव

    एग्जिट पोल: मिजोरम में कौन-सी पार्टी बनाएगी सरकार, किसको हुआ फायदा-नुकसान? मिजोरम
    तेलंगाना: परिवार संग वीडियो जारी कर फूट-फूटकर रोए BRS उम्मीदवार, क्या बोले? तेलंगाना
    कौन हैं 'राजस्थान के योगी' कहे जाने वाले बाबा बालकनाथ, जो मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार? राजस्थान
    मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली गई, अब 4 दिसंबर को आएंगे नतीजे मिजोरम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025