LOADING...
AAP नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ी, केजरीवाल को लेकर किया बड़ा दावा
संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ाई गई

AAP नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ी, केजरीवाल को लेकर किया बड़ा दावा

लेखन गजेंद्र
Nov 10, 2023
04:05 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के शराब नीति मामले में कथित घोटाले को लेकर जेल में बंद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की दिवाली जेल में ही होगी। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को सिंह की न्यायिक हिरासत को 24 नवंबर तक बढ़ा दिया है। साथ ही सिंह के वकील ने उनके हस्ताक्षर के लिए विकास कार्यों से संबंधित 2 सहमति पत्र दाखिल किए थे, जिस पर कोर्ट ने इजाजत दे दी है।

दावा

केजरीवाल को लेकर संजय सिंह ने क्या किया दावा?

कोर्ट से बाहर निकलते समय संजय सिंह ने मीडिया के सामने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "केजरीवाल जी को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग।" सिंह ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। इसका वीडियो AAP ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि सिंह ने अपने साथ भी एनकाउंटर की आशंका जाहिर की थी।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में साजिश का दावा करते संजय सिंह

सजा

4 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे संजय

ED ने 4 अक्टूबर को सिंह के यहां छापेमारी कर कई घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने सिंह की ED की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए कहा था कि कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने गिरफ्तारी को नियमों के मुताबिक बताया था। सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शराब घोटाले के आरोपी व्यापारी दिनेश अरोड़ा से मुलाकात की और रेस्तरां मालिकों से पार्टी फंड में 82 लाख रुपये इकट्ठा किए।