NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: भाजपा और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप
    राजनीति

    दिल्ली: भाजपा और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप

    दिल्ली: भाजपा और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 10, 2022, 05:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: भाजपा और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप
    दिल्ली: भाजपा और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप

    दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा ने एक-दूसरे पर अपने-अपने पार्षदों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया है। दोनों पार्टियों का आरोप है कि उनके पार्षदों को पैसों का लालच दिया जा रहा है। AAP का दावा है कि भाजपा उसके 10 पार्षदों को खरीदने के लिए 100 करोड़ की पेशकश की है, वहीं भाजपा ने भी AAP पर पैसों का लालच देने का आरोप लगाया है।

    क्या रहे थे MCD चुनाव के नतीजे?

    7 दिसंबर को घोषित हुए नतीजों में आम आदमी पार्टी 250 में से 134 सीटें जीतकर पहली बार MCD में सरकार बनाने जा रही है। 104 सीटों के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर रही, वहीं कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की।

    आम आदमी पार्टी ने क्या आरोप लगाए?

    AAP पार्षद डॉ रौनाक्षी शर्मा, अरुण नवारिया और ज्योति रानी के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में भी महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और गुजरात की तरह 'गंदा खेल' खेल रही है। भाजपा दिल्ली में भी चुने हुए प्रतिनिधियों को खरीदने का फॉर्मूला अपना रही है। यह पैसे और डर के जरिये जनमत का अपमान है।

    10 पार्षदों के लिए भाजपा के पास 100 करोड़ का बजट- शर्मा

    शर्मा ने दावा किया किसी योगेंद्र चंदोलिया नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश कुमार गुप्ता उनसे बात करना चाहते हैं। गुप्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षदों को खरीदने के लिए 100 करोड़ के बजट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये 100 करोड़ सिर्फ 10 पार्षदों को खरीदने के लिए था। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय खोका पार्टी के पास हर पार्षद के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट है।

    दो अन्य पार्षदों ने भी किये गंभीर दावे

    प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद AAP पार्षद नवारिया ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा, "मेरे बारे में उन्होंने साफ कहा है कि वो मुझे शपथ लेने से पहले मार देंगे।" वहीं ज्योति रानी के पति ने दावा किया कि एक व्यक्ति ने उन्हें मेयर के चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए 50 लाख रुपये का लालच दिया था।

    भाजपा ने भी लगाए ऐसे ही आरोप

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि AAP कार्यकर्ता उनके पार्षदों से संपर्क कर उन्हें खरीदने का प्रयास कर रहे हैं। पूनावाला के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एक भाजपा पार्षद डॉ मोनिका पात्रा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के एक नेता ने उन्हें पैसे लेकर भाजपा छोड़कर AAP में शामिल होने को कहा था। दिल्ली भाजपा ने कहा है कि वह इसे लेकर एंटी-करप्शन ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराएगी।

    अपने पार्षदों को पंजाब भेज सकती है AAP

    MCD चुनाव में AAP ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है, लेकिन अब उसके लिए अपने पार्षदों को एकजुट रखना चुनौती बनी हुई है। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पार्टी अपने पार्षदों को पंजाब भेजने की तैयारी कर चुकी थी, लेकिन अंतिम मौके पर उस योजना को रोक दिया गया। सूत्रों ने कहा कि अगर पार्टी को लगता है कि भाजपा खरीद-फरोख्त करेगी तो पार्षदों को पंजाब भेजा जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली नगर निगम
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    दिल्ली

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका सुप्रीम कोर्ट
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास? गणतंत्र दिवस

    आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव दिल्ली
    दिल्ली में मेयर का चुनाव हुआ स्थगित, आपस में भिड़े भाजपा और AAP के पार्षद आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव आज, AAP और भाजपा के बीच मुकाबला आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा विधायक की मौजूदगी में MCD कर्मी की पिटाई, वीडियो वायरल दिल्ली

    भाजपा समाचार

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    तमिलनाडु: भाजपा लॉन्च करेगी अपना टीवी चैनल, प्रचार को मिलेगी धार तमिलनाडु
    लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग, सोनम वांगचुक ने किया अनशन का ऐलान लद्दाख

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023