LOADING...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2024
01:23 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (APP) अकेले मैदान में उतरेगी। उसका कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना नजर नहीं आ रही। बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "हम दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेंगे। एक तरफ अति आत्मविश्वास से भरी कांग्रेस है और दूसरी तरफ अहंकारी भाजपा है। हम दिल्ली में अपनी जनता के बीच सिर झुकाकर 10 साल के काम बताएंगे और अकेले लड़ेंगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोलीं आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता

गठबंधन

दिल्ली में गठबंधन का नहीं हुआ था असर

विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन में शामिल AAP के साथ हरियाणा में मिलकर चुनाव न लड़ने पर कांग्रेस पर सवाल उठ रहे हैं। हरियाणा में AAP ने 5 सीटों पर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर पार्टी ने जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव 2024 में AAP और कांग्रेस ने दिल्ली की 7 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। भाजपा सभी सीटे जीतने में कामयाब रही थी।

जानकारी

23 फरवरी, 2025 को खत्म हो रहा कार्यकाल

दिल्ली में विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग इससे पहले यहां चुनाव करवा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां नवंबर 2024 में झारखंड और महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराने की मांग कर चुके हैं।